दरभंगा में शादी समारोह के दौरान भीषण हादसा, तंबू में लगी आग की चपेट में आने से 6 की मौत, CM ने जताया शोक

बिहार के दरभंगा में खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया। एक शादी समारोह के दौरान तंबू में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे भी शामिल थे। हादसे में मवेशियों की भी जान चली गई।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के दरभंगा में एक शादी के तंबू में भीषण आग लगने से तीन बच्चों सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। आग से तीन गायें भी जलकर मर गईं। उन्होंने बताया कि घटना शहर के बहेरा इलाके के अलीनगर में गुरुवार रात करीब 11.15 बजे हुई।
यह भी देखें: बिहार से UP के सहारनपुर लाए जा रहे थे 95 बच्चे, बाल आयोग की टीम ने ऐसे किया रेस्क्यू

Darbhanga

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''दरभंगा के अलीनगर प्रखंड के आंतोर गांव में बारात के दौरान आग लगने की घटना में 6 लोगों की मौत दुखद है। मैंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं ईश्वर से प्रार्थना है कि दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।"

कैसे हुई दुर्घटना?
मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह में पटाखे फोड़ने के दौरान तंबू में आग लग गई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि पटाखे फोड़ने के दौरान तंबू में आग लग गई। घटना के बारे में बोलते हुए, दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि अलर्ट मिलने के बाद आग की लपटों पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

Recommended Video

    दरभंगा में शादी समारोह के दौरान भीषण हादसा, तंबू में लगी आग की चपेट में आने से 6 की मौत

    उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।" पुलिस को संदेह है कि तंबू के अंदर रखे कुछ ज्वलनशील पदार्थों ने आग को तेजी से फैलने में मदद की।

    मृतकों की पहचान सुनील पासवान (26), लीला देवी (23), कंचन देवी (26), सिद्धांत कुमार (4), शशांक कुमार (3) और साक्षी कुमारी (5) के रूप में की गई है। घटना का सही कारण जानने के लिए दरभंगा के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) द्वारा जांच का आदेश दिया गया है।

    दरभंगा के डीएम राजीव रोशन ने पीटीआई को बताया, "जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन दिशानिर्देशों के अनुसार पीड़ितों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।"
    यह भी देखें: Ayodhaya News: बिहार से यूपी के सहारनपुर आखिर क्यों ले जाए जा रहे थे बच्चे? मौलवीयों से पूछताछ जारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+