Ayodhaya News: बिहार से यूपी के सहारनपुर आखिर क्यों ले जाए जा रहे थे बच्चे? मौलवीयों से पूछताछ जारी

Ayodhya News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एक बस में 93 बच्चों का बरामद किया है। इनके साथ पांच मौलवियों को भी गिरफ्तार किया गया है। ये बच्चे बिहार के पूर्निया और अररिया सहित कुछ अन्य जिलों के बताए जा रहे हैं जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ले जाए जा रहे थे। सहारनपुर ये क्यों ले जाए जा रहे थे। इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

आयोग की सदस्य डाॅ. शुचिता चतुर्वेदी ने बताया कि मिशन मुक्ति फाउंडेशन नई दिल्ली के निदेशक वीरेंद्र सिंह की सूचना पर बिहार के अररिया और पूर्णिया से लाए जा रहे बच्चों को सुरक्षित बचाया गया। अररिया और पूर्णिया से सहारनपुर के देवबंद में कई बच्चों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। उन्होंने सूचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को दी। इसके बाद यूनिट और अयोध्या पुलिस की टीम ने शहर के बड़ी देवकाली स्थित हाईवे पर एक बस को रोका। बस में 93 बच्चे मिले। उनके साथ पांच मौलवी थे। संयुक्त टीम सभी बच्चों और मौलवी को पूछताछ के लिए सिविल लाइन ले गई, जहां घंटों तक पूछताछ हुई।

ayodhya

मौलवी की ओर से दी गई जानकारी भी झूठी निकली। बाल कल्याण समिति के सर्वेश अवस्थी ने बताया, बच्चों के माता पिता का नाम व सहमति पत्र भी मौलवियों के पास नहीं है। कई बच्चे अनाथ भी हैं। मौलवी पुलिस को गुमराह करते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+