Explainer: क्या बिहार में अपराध दर लगातार बढ़ रही है? पढ़िए हालिया वारदातों से उठे सवालों की तथ्यात्मक पड़ताल
Bihar Crime Rate: बिहार में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। विपक्षी दलों, विशेष रूप से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर अपराध नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाया है।
लेकिन, क्या बिहार में अपराध दर (Crime Rate) वास्तव में बढ़ रही है, या यह केवल एक राजनीतिक विमर्श मात्र है? इस लेख में हम गृह मंत्रालय (MHA) के आंकड़ों के आधार पर बिहार की आपराधिक स्थिति का पूर्ण विश्लेषण करेंगे।

Bihar Crime Rate Today: हालिया आपराधिक घटनाएं और उसपर हो रहा राजनीतिक विवाद
बिहार में हाल ही में हुई कुछ बड़ी वारदातों ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं:
1.अररिया में पुलिस टीम पर हमला: पुलिस एक अपराधी को गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसी पर हमला कर दिया। ग्रामीणों में आपराधिक तत्वों के शामिल होने की भी आशंका है, जिनपर आरोप है कि उन्होंने पुलिस एएसआई (ASP) की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उस अपराधी को भगाने में भी सफल रहे, जिसकी तलाश में पुलिस ने दबिश दी थी।
2.आरा में करोड़ों की लूट: तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में फिल्मी अंदाज में कुछ ही मिनटों में 25 करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
3.पटना में दिन-दहाड़े मुठभेड़: अपराधियों और पुलिस के बीच राजधानी में दिन-दहाड़ मुठभेड़ हुई, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं।
Bihar Crime Rate: बिहार में अपराध दर लगातार बढ़ने का किया गया है दावा
इन घटनाओं के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार में अपराध दर लगातार बढ़ रही है और सरकार इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। तेजस्वी ने इसके लिए गृह मंत्रालय एनसीआरबी (NCRB) के आंकड़ों का हवाला दिया है।
Bihar Crime Rate graph: बिहार में अपराध दर-आंकड़ों की जुबानी
लेकिन, अगर हम गृह मंत्रालय के उन्हीं आंकड़ों की पड़ताल करें, जिसका विपक्ष ने हवाला दिया है, तो पाएंगे कि बिहार की अपराध दर में हाल के वर्षों में दरअसल गिरावट देखी गई है। गृह मंत्रालय (MHA) के अनुसार:
2020 में: प्रति एक लाख आबादी पर 211.3 संज्ञेय अपराध दर्ज हुए। लेकिन, उसी साल यह घटकर 159.7 पर आ गया था।
2021 में: यह आंकड़ा गिरकर 150.4 पर आ गया।
2019 में: बिहार में यह अपराध दर 224 थी, जो उसके बाद से लगातार कम ही हो रही है।
Bihar Crime Rate in India: अपराध दर में राष्ट्रीय दृष्टिकोण से बिहार का स्थान
अगर हम अन्य राज्यों से तुलना करें तो बिहार की स्थिति और स्पष्ट हो सकती है:
2020 में राष्ट्रीय स्तर पर औसत अपराध दर प्रति 1,00,000 जनसंख्या पर 314 थी, जबकि बिहार में यह केवल 160 थी।
2020 में बिहार अपराध दर के मामले में 22वें स्थान पर था, यानी उससे 21 राज्य अधिक अपराध प्रभावित थे।
तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल और राजस्थान जैसे राज्यों में बिहार से अधिक अपराध दर दर्ज की गई।
Bihar Crime Rate Percentage: क्या बिहार में अपराध दर बढ़ रही है?
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 2016 से 2019 के बीच बिहार में अपराध दर जरूर बढ़ी थी, लेकिन 2019 के बाद इसमें निरंतर गिरावट देखी गई है। हालांकि, हालिया आपराधिक घटनाओं से राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर एक चिंता जरूर पैदा हुई है।
Bihar Crime Rate Graph: आज देश के ज्यादातर राज्यों से अपेक्षाकृत सुरक्षित है बिहार
तथ्य यह दर्शाते हैं कि बिहार में अपराध दर में हाल के वर्षों में गिरावट आई है। लेकिन कुछ गंभीर घटनाओं के कारण यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। चुनावी वर्ष में इसे एक बड़ा मुद्दा बनाए जाने की संभावना है, लेकिन वास्तविकता यह है कि सरकारी आंकड़े बिहार को देश के अन्य प्रमुख राज्यों की तुलना में अपेक्षाकृत सुरक्षित बताते हैं।
निश्चित रूप से राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत तो है, लेकिन यह कहना कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, सरकारी आंकड़ों के हिसाब से पूरी तरह सत्य नहीं है।
-
Who is Bijendra Prasad Yadav: कौन हैं बिजेंद्र प्रसाद यादव? जो बने बिहार के नए डिप्टी सीएम -
Chhattisgarh: कांकेर में 5 लाख की इनामी तेलुगू महिला कमांडर रुपी ढेर, बस्तर के जंगलों में चलता था सिक्का -
Samrat Chaudhary Bihar New CM: लालू के चेले से बिहार के CM तक! इन 4 दलों में रह चुके हैं सम्राट चौधरी -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Rupali Chakankar की बहन प्रतिभा स्वयंभू बाबा आशोक खरात केस में फंसी, 132 फर्जी खाते, 62 करोड़ का लेनदेन -
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Punjab AAP: वोल्वो, HVS और नई बसें यात्रियों की सुविधा बढ़ाएंगी: हरपाल सिंह चीमा -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications