राजनाथ सिंह के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना पॉजिटिव, घर में किया आइसोलेट
पटना, जनवरी 10। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बिहार के सीएम कार्यालय की ओर से ट्वीट कर ये जानकारी दी गई है। ट्वीट में कहा गया है, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने खुद को होम आइसोलेशन में रखा है। उन्होंने सभी से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और सावधानियां बरतने की अपील की है।
Recommended Video

राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव
आपको बता दें कि सोमवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आ गया। राजनाथ सिंह ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया, "हल्के लक्षणों के साथ मेरा कोरोना टेस्ट आज पॉजिटिव आया है। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, वो कोरोना टेस्ट करा लें और खुद को अलग कर लें।"
केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट किया हुआ था। हालांकि रविवार को केजरीवाल ने खुद ये बताया कि अब उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ चुका है। पॉलिटिक्स के अलावा बॉलीवुड और खेल के क्षेत्र में भी अब कोरोना घुसपैठ कर चुका है। पिछले कुछ दिनों के अंदर कई बड़ी हस्तियां कोरोना पॉजिटिव हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications