'समय से पहले लोकसभा चुनाव से नहीं किया जा सकता इनकार', नीतीश कुमार ने जताई जल्द इलेक्शन की संभावना

Lok Sabha Polls 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक तरफ जहां बीजेपी अभी से प्रचार प्रसार में जुटी है तो दूसरी तरफ विपक्षी दल महागठबंधन के लिए एकता पर जोर दे रहे हैं। इस बीच आम चुनावों को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है।

बिहार सीएम ने अपने बयान में लोकसभा चुनाव समय से पहले होने की संभावना जताई है। सीएम आवास पर ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पता नहीं कब लोकसभा चुनाव हो जाएं।

Bihar CM Nitish Kumar

दरअसल, उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर यह टिप्पणी की, जहां उनके साथ डिप्टी तेजस्वी यादव और अन्य लोग की मौजूद थे। इस दौरान सीएम ने ग्रामीण कार्य विभाग की कुल 6,680.67 करोड़ रुपए की 5,061 परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

लोकसभा चुनावों पर बोले नीतीश कुमार

साथ ही इंजीनियरों और अन्य विभाग के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि, "मुझे बताया गया है कि लंबित कार्य जनवरी, 2024 तक पूरे हो जाएंगे। मैं कहूंगा, इससे पहले इन्हें पूरा करने का प्रयास करें। आप नहीं जानते कि चुनावों की घोषणा कब हो सकती है"

नीतीश कुमार ने अपने बयान में कहा कि पता नहीं कब लोकसभा चुनाव हो जाएं। जरूरी नहीं कि चुनाव अगले साल हो, हो सकता है इसी साल के आखिर में चुनाव हो जाए।"

23 जून को पटना में 'महा'बैठक

नीतीश कुमार के बयान से दूर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब एक साल से भी कम समय बचा है। ऐसे में बीजेपी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस समेत तमाम बड़े दलों ने अपनी तैयारियां को धार देना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ विपक्ष एकजुटता पर भी फोकस किया जा रहा है, जिसके तहत नीतीश कुमार की कोशिशों के चलते राहुल गांधी, मल्लिाकर्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव सहित कई नेताओं 23 जून को पटना में एक अहम बैठक करने जा रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+