बिहार के टॉपर घोटाले पर सीएम नीतीश कुमार ने दी सफाई, क्या कहा पढ़िए...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए टॉपर घोटाला मामले पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की कोशिशें जारी हैं।

पटना (बिहार)। बिहार के टॉपर घोटाला मामले में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस मामले के सामने आने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। चोरी रुकने से नतीजे खराब हुए है। हमारी सरकार ने परीक्षा में चोरी रोकने की कोशिश की। इस बार की परीक्षा में कोई धांधली नहीं हुई। पूरे मामले को सुधारने की कवायद की जा रही है। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा में सुधार को लेकर सफाई दी है...

बिहार के टॉपर घोटाले पर सीएम नीतीश कुमार ने दी सफाई...

'शिक्षा व्यवस्था में सुधार की कोशिशें जारी'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए टॉपर घोटाला मामले पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की कोशिशें जारी हैं। कड़ाई से परीक्षा ली गई जिसकी वजह से रिजल्ट खराब हुए हैं। हालांकि कुछ मामले सामने आए हैं इसकी जांच की जा रही है। आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आखिर उसने उम्र छिपाते हुए जिस तरह से परीक्षा की दी है, ये बेहद चौंकाने वाला मामला है। ऐसी चोरी के लिए जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि परीक्षा में धांधली कैसे हुई इसको लेकर जांच का दौर जारी है। समस्या को जब तक नहीं समझ लेंगे उसका समाधान खोजना आसान नहीं है। शिक्षा सुधार के लिए कोशिशें जारी हैं। अपने-अपने ढंग से लोग कहते हैं उनको मुझे कुछ नहीं कहना है। शिक्षा में लगातार सुधार किया जा रहा है। अभी बहुत दूर चलना है, जो बातें सामने आ रही हैं उसे दूर करने की कवायद की जा रही है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पूरे मामले में घर के ही कुछ लोग प्रदेश की छवि खराब करने में जुटे हुए हैं। हालांकि हमारी सरकार की लगातार शिक्षा में सुधार को लेकर प्रयत्नशील है। जो भी मामले सामने आ रहे हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पिछले साल की तरह ही इस बार भी बिहार में टॉपर घोटाला सामने आया। 12वीं में आर्ट्स वर्ग में इस बार के टॉपर रहे गणेश कुमार पर उम्र में हेराफेरी करके परीक्षा देने का आरोप लगा है। फिलहाल गणेश कुमार पुलिस की गिरफ्त में हैं। गणेश कुमार पर और भी कई आरोप लगे हैं जिनकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+