मोदी कैबिनेट में विस्तार की चर्चाओं के बीच 'आंख दिखाने' दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार

नई दिल्ली, जून 22: एक तरफ पूरे देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयारियां चल रही है। वहीं दिल्ली की सियासी सरगर्मियां भी बढ़ी हुई है। दरअसल, खबर आ रही है कि मोदी कैबिनेट में जल्‍द विस्तार किया जा सकता है। ऐसे में एनडीए का सहयोगी दल जेडीयू भी इस बार मंत्रीमंडल में शामिल हो सकता है, हालांकि अभी ऐसी कोई तस्वीर साफ नहीं हुई है, लेकिन सियासी तापमान की तपिश के बीच बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के प्रमुख नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर पहुंचे हैं।

Bihar CM Nitish Kumar

वैसे को बिहार की राजनीति में भी इन दिनों बड़ा घमासान जारी है। एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी में चाचा-भतीजे में बड़ा बवाल चल रहा है। ऐसे में एलजेपी में हुई टूट का आरोप नीतीश कुमार पर भी लगा है। अब दिल्ली दौरे के तहत अपने आवास पर पहुंचने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यहां आने का मकसद सिर्फ अपनी आंख दिखाना (आंखों का ट्रीटमेंट ) हैं। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की बात नहीं है।

चिराग पासवान पर नीतीश कुमार का बयान

नीतीश कुमार ने मोदी कैबिनेट में विस्तार पर कहा कि यह पीएम पर निर्भर करेगा कि वह इसे (कैबिनेट विस्तार) कैसे और कब करते हैं। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इधर बिहार एलजेपी नेता चिराग पासवान पर पार्टी में बंटवारे में उनकी भूमिका के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमे हम लोगों की कोई भूमिका नहीं है। ये उनका आपसी मामला है। हम पर कोई (चिराग पासवान) इसलिए बोलता है कि पब्लिसिटी मिलती है। हम लोगों का इससे कोई लेना नहीं है। हमने इस पर कभी कुछ नहीं बोला है। ये उनका आतंरिक मामला है।

हालांकि नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अपने दिल्ली दौरे के दौरान नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात सकते हैं और जेडीयू कोटे से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों के नामों पर भी चर्चा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+