'पहले महिलाएं कहां पढ़ती थीं, तुम लोग कुछ नहीं जानती', विधान परिषद में भड़के CM नीतीश ने क्यों कहा ऐसा?
Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार (7 मार्च) को विधानसभा में गुस्से में दिखाई दिए। सीएम नीतीश ने विपक्षी महिला नेताओं को फटकारे हुए विवादित बयान भी दिया। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सीएम नीतीश ने ना सिर्फ विपक्षी महिला नेताओं को फटकारा है बल्कि उन्होंने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी की भी आलोचना की है। सीएम नीतीश ने गुस्से में कहा कि पहले महिलाओं को पढ़ाया नहीं जाता था। विपक्षी महिला नेताओं से सीएम नीतीश ने कहा कि तुम लोग शिक्षा के बारे में कुछ नहीं जानती हो।

सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि लालू राज में महिलाओं की पढ़ाई को लेकर कोई काम नहीं हुआ था। महिलाओं की शिक्षा को लेकर सारा काम उनकी सरकार में हुआ है।
बिहार विधानसभा और विधान परिषद में क्यों भड़के नीतीश कुमार?
सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार (7 मार्च) को सबसे पहले विधानसभा पहुंचे, उनके पहुंचते ही, विपक्षी पार्टी के विधायक हंगामा शुरू किया। हंगामे का सामना करने के बाद नीतीश कुमार भड़क गए और यहां से सीधे विधान परिषद पहुंचे। विधान परिषद में विपक्ष के नेता ने शिक्षा विभाग से जुड़ा सवाल किया...जिसपर सीएम नीतीश भड़के।
सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद में विपक्ष की 3 महिला विधान परिषद सदस्यों को फटकारते हुए कहा,
''तुम लोग चुप रहो...तुम लोग कुछ नहीं जानती हो...इन लोगों ने तुम्हें बनाया है...इसलिए बोल पा रही हो। राजद की सरकार ने महिला और महिला शिक्षाओं के लिए किया ही क्या था? महिलाओं के लिए पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया। पहले महिलाएं कहां पढ़ती थीं? प्राथमिक शिक्षा में पढ़ने के बाद...महिलाएं नहीं पढ़ती थीं।''
रबड़ी देवी को लेकर क्या बोले सीएम नीतीश?
सीएम नीतीश कुमार ने रबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, ''इनके हसबैंड जब टूट गए, तब राबड़ी को इन्होंने सीएम बनाया। उसके बाद इन्होंने महिलाओं के लिया अब तक क्या किया? महिलाओं के लिए सभी काम हमारी सरकार ने ही किया है।''
CM नीतीश बोले- जब तक हम सत्ता में नहीं आए, बिहार के गांव की लड़कियां शायद ही स्कूल जाती थीं
पीटीआई के मुताबिक आरजेडी एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने सदन में उठाए गए अपने सवाल पर राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के जवाब पर असंतोष जताया था। कार्यवाही के दौरान, एमएलसी ने अपने बेगूसराय जिले का उदाहरण दिया, जहां "कई गांवों में लड़कियां शिक्षा से वंचित हैं क्योंकि निकटतम स्कूल तक पहुंचने के लिए उन्हें चार से पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है"।
इस सवाल के जवाब में सीएम नीतीश कुमार ने अपना आपा खो दिया और अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही कहा, "क्या आप लोगों को पता भी है कि हमने लड़कियों की शिक्षा के लिए क्या किया है? जब तक हम सत्ता में नहीं आए, तब तक बिहार में गांव की लड़कियां शायद ही स्कूल जाती थीं।" ठाकुर ने सीएम से कहा, "सर कृपया ऐसा न कहें। मैं भी गांव से हूं। मैं पुरानी पीढ़ी से हूं, फिर भी मैंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।"












Click it and Unblock the Notifications