Bihar Politics: CM नीतीश को पद की लालच नहीं!, उनके मंत्री कर रहे लाल किले पर तिंरगा फहराने का दावा

Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इंडिया बनाम एनडीए गठबंधन की सियासत जोरों पर है। राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रही हैं। बिहार में भाजपा बूथ स्तर पर पार्टी की सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुट गई है।

एनडीए गठबंधन के नेता पीएम मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में हैं। वहीं इंडिया गठबंधन में अभी तक पीएम उम्मीदवार को लेकर फ़ैसला नहीं हो पाया है, बिहार में इशारों इशारों में जदयू नेता नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार प्रोजेक्ट करने का शिगुफ़ा छोड़ रहे हैं।

Bihar Politics: CM Nitish is not greedy for the post! ministers are claiming to hoist the flag on red fort

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब होते हुए कई बार कह चुके हैं, कि उन्हें किसी पद की लालच नहीं है। वह सिर्फ और सिर्फ विपक्षी एकता को मज़बूत करना चाहते हैं। नीतीश कुमार पद के लिए मना करते रहे हैं, लेकिन जदयू नेता उन्हें पीएम प्रोजेक्ट करने शिगुफ़ा छोड़ते रहे हैं।

इसी क्रम में बिहार के अल्पसंख्य कल्याण मंत्री ज़मा खान ने सनसनीखेज़ दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2024 में देश बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहरायेंगे। नीतीश कुमार को जनता दिल्ली में बैठे देखना चाहती है।

जमा खान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम लोग धर्म और जात की सियासत नहीं करते है। हम लोगों का फोकस विकास पर है, हमारे नेता सीएम नीतीश कुमार को लोग विकास पुरुष के तौर पर जानते हैं। जदयू की बनारस में होने वाली रैली से भाजपा का ठंड में पसीना छूटने वाला है।

देश के लिए भाजपा नेताओं की सोच सही नही है। जबकि सीएम नीतीश कुमार पूरे देश की जनता का विकास चाहते हैं। उनकी सोच सबको साथ लेकर चलने की है। देश की जनता यह समझ चुकी है कि इंडिया को विकास की राह पर ले जाने के लिए 2024 में बदलाव ज़रूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+