Bihar Chunav: स्विंग सीट सीतामढ़ी में इस बार मुकाबला हुआ त्रिकोणीय, BJP-RJD के साथ अब जनसुराज आमने-सामने
Bihar Chunav Sitamarhi swing seat: बिहार विधानसभा चुनाव में सीतामढ़ी की सीट हमेशा चर्चा में रहती है। दरअसल यह एक स्विंग सीट है जहां अब तक किसी एक पार्टी का वर्चस्व देखने को नहीं मिला है। बीजेपी और आरजेडी के बीच चलने वाली पारंपरिक लड़ाई इस बार त्रिकोणीय होने जा रही है। इस बार यहां से जनसुराज भी मैदान में है और इस वजह से त्रिकोणीय मुकाबला होने की वजह से जंग काफी रोमांचक हो गई है। इस सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा।
राजनीतिक दलों ने क्षेत्र की जनसांख्यिकी और जातिगत आंकड़ों को देखते हुए अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने इस बार यहां से सुनील कुमार पिंटू को टिकट दिया है। राजद ने सुनील कुमार को प्रत्याशी बनाया है। जन सुराज पार्टी ने जियाउद्दीन खान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी ने इस बार अपना उम्मीदवार बदला है।

Sitamarhi swing seat का फिलहाल ऐसी है स्थिति
- इस सीट से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मिथिलेश कुमार विधायक हैं। उन्होंने 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में यह सीट जीती थी।
- इससे पहले 2015 में यह सीट राजद के उम्मीदवार सुनील कुमार ने जीती थी। इस सीट पर किसी एक पार्टी का लंबे समय के लिए वर्चस्व नहीं रहा है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार की महिला वोटर बनेंगी 'गेम चेंजर'! NDA के 10 हजार 'कैश वादे' के जवाब में अब RJD का नया दांव
- इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है क्योंकि तीनों पार्टियां इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। सीतामढ़ी की जनता के रुझान पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Bihar Chunav: 2020 में ऐसा रहा था आंकड़ा
- 2020 के चुनावों में सीतामढ़ी में हुआ था 61.86% मतदान
- 2020 के विधानसभा चुनावों में कुल 1,80,842 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। इस दौरान मतदान प्रतिशत 61.86% दर्ज किया गया था।
- भाजपा के मिथिलेश कुमार ने राजद के सुनील कुमार को 11,475 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। उस समय मतदाता उपस्थिति 61.86% रही थी और कुल 1,80,842 मतदाताओं ने वोट डाला था।
यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: सादगी से सत्ता तक! नीतीश कुमार ने कैसे बदली बिहार की तस्वीर?
उम्मीदवारों का ऐसा रहा है इतिहास
निर्वाचन आयोग को दिए गए शपथ पत्रों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार पिंटू ने अपनी चल संपत्तियों का मूल्य ₹31,01,060 बताया है। वहीं राजद उम्मीदवार सुनील कुमार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अपनी संपत्ति का मूल्य ₹6,38,438 घोषित किया है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ कोई गंभीर आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
Sitamarhi की जनता ने बदलाव को दी तरजीह
सीतामढ़ी विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास हमेशा से उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इसे एक स्विंग सीट माना जाता है, जहां पर जीत का सिलसिला कभी भाजपा तो कभी राजद के पक्ष में जाता रहा है। 2015 में यह सीट आरजेडी के सुनील कुमार ने जीती थी, जबकि 2010 में बीजेपी के सुनील कुमार उर्फ पिंटू ने एलजेपी के रघुवेंद्र कुमार सिंह को 5,221 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर थी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को हुई। उम्मीदवारों को 23 अक्टूबर तक अपने नाम वापस लेने की अनुमति दी गई थी।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: अमित शाह बोले—160 से ज्यादा सीटें जीतकर NDA बनाएगी सरकार, नीतीश को CM बनाए जाने पर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications