Bihar Chunav: सीमांचल के नतीजों से तय होगी AIMIM की किस्मत, मुस्लिम राजनीति में ओवैसी के कद का होगा फैसला!
Bihar Chunav Seemanchal results: बिहार चुनाव इस बार काफी धमाकेदार रहा है और जमकर जुबानी तंज और चुनावी वादे हुए हैं। सीमांचल की 24 सीटों पर दूसरे फेज में वोटिंग 11 नवंबर को हो रही है और 14 को नतीजे आएंगे। इस विधानसभा चुनाव में सीमांचल के नतीजे बिहार की राजनीति ही नहीं एआईएमआईएम और ओवैसी की मुस्लिम राजनीति को गहराई तक प्रभावित कर सकते हैं। मुस्लिम वोटों पर आधारित राजनीति करने वाले ओवैसी के दूसरे प्रदेशों में पार्टी की जड़ें बनाने के सपने और भविष्य दोनों का निर्धारण होगा।
ओवैसी ने बिहार विधानसभा 2020 में प्रदेश की राजनीति में कदम रखा था। सीमांचल में उन्होंने महागठबंधन को तगड़ा नुकसान पहुंचाया था। उनकी पार्टी से 5 विधायक जीते, लेकिन उनमें से 4 बाद में आरजेडी में चले गए। हालांकि, इस बार उन्होंने इंडिया गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी लेकिन तेजस्वी यादव ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

AIMIM और Owaisi की राजनीति का भविष्य होगा तय
असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी खुले तौर पर खुद को मुसलमानों के रहनुमा और उनका असली प्रतिनिधि होने का दावा करती है। संसद हो या सड़क वह खुलकर मोदी सरकार की मुखालफत करते हैं। तीन तलाक से लेकर वक्फ कानूनों का उन्होंने कड़ा विरोध किया है। ओवैसी ने तेलंगाना के बाहर महाराष्ट्र और बिहार की राजनीति में किस्मत आजमाई और उन्हें सीमित सफलता भी मिली। वह खास तौर पर मुस्लिम बहुल इलाकों में ही अपने उम्मीदवार उतारते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: जाति-धर्म और वादों का सियासी खेल! किन बातों के लिए याद किया जाएगा इस बार का चुनाव?
बिहार विधानसभा चुनाव में अगर इस बार भी वह अपना पिछला प्रदर्शन दोहराते हैं, तो उनके लिए आगे की संभावनाएं बनेंगी। हालांकि, अगर इस बार उन्हें सफलता नहीं मिलती है तो यह भी तय हो जाएगा कि पिछली चुनाव में मिली जीत किसी स्थायी विकल्प की संभावना नहीं थी।
ओवैसी की बंगाल और यूपी की महत्वाकांक्षाएं भी होंगी तय
एक संभावना यह भी है कि अगर ओवैसी की सीटें कम भी होती हैं, लेकिन उनका मत प्रतिशत बरकरार रहता है, तो यह मुस्लिम राजनीति की दिशा बदल सकती है। बिहार के बाद एआईएमआईएम बंगाल और यूपी के मुस्लिम बहुल आबादी में अपनी पैठ बनाने की कोशिश करेगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: RJD–AIMIM डील फेल! लालू-तेजस्वी से क्यों नहीं हुआ गठबंधन? Owaisi ने क्या बताई अंदर की बात?
Seemanchal में ऐसा है मुस्लिम वोटों का गणित
- सीमांचल की बात करें, तो यहां 24 सीटें हैं और मुस्लिम वोट निर्णायक स्थिति में रहते हैं। मुस्लिम वोटों की आबादी 25 फीसदी से लेकर 70 फीसदी तक है।
- किशनगंज में 67 प्रतिशत मुस्लिम, कटिहार में 42 प्रतिशत, अररिया में 41 प्रतिशत और पूर्णिया में 37 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है।
- ओवैसी ने पहले 32 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया था, लेकिन आखिर में उन्होंने कुल 25 सीटों पर ही अपने कैंडिडेट्स उतारे हैं।
Bihar Chunav में सीमांचल से तय हो सकती है NDA की किस्मत
बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें, तो पिछले चुनाव में ओवैसी ने सीमांचल में मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाई थी। इसी क्षेत्र में महागठबंधन का प्रदर्शन सबसे खराब रहा था और एनडीए को 12 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि महागठबंधन सिर्फ 7 सीटें ही जीत पाई थी। इस बार अगर मुस्लिम वोट एकमुश्त महागठबंधन को ही मिलता है, तो एनडीए को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, अब सब कुछ ईवीएम में कैद हो गया है और अंतिम फैसला 14 नवंबर को सामने आ जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: 'कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती',Owaisi पर Giriraj गर्म, कर दी विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications