Bihar Chunav: RJD–AIMIM डील फेल! लालू-तेजस्वी से क्यों नहीं हुआ गठबंधन? Owaisi ने क्या बताई अंदर की बात?
Asaduddin Owaisi Seemanchal Nyay Yatra: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार( 24-09-2025) किशनगंज से अपनी चार दिवसीय सीमांचल न्याय यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान वे अररिया, कटिहार और पूर्णिया जिलों में जनता से सीधे संवाद करेंगे और बिहार की सियासत में महागठबंधन को लेकर अपना संदेश देंगे।
ओवैसी ने अपने भाषण में कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) गठबंधन नहीं करना चाहती, यह दावा सही नहीं है और RJD ने उनके चार विधायकों को तोड़ने का काम किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्री पद की कोई मांग नहीं की गई थी और अब गठबंधन का फैसला RJD पर छोड़ दिया गया है।

लालू से ओवैसी की पार्टी का क्या था डिमांड?
ओवैसी ने कहा कि अख्तरुल इमान ने लालू यादव और तेजस्वी यादव को लिखित रूप से गठबंधन की बात रखी थी, जिसमें सिर्फ छह सीटों की मांग थी। इसके बावजूद RJD ने AIMIM के चार विधायकों को तोड़ लिया। उन्होंने कहा, 'हमने मंत्री पद की भी कोई मांग नहीं की थी। अब इससे बड़ी दरियादिली क्या हो सकती है?' ओवैसी ने साफ किया कि AIMIM अपना काम जारी रखेगा और गठबंधन का निर्णय अब RJD पर निर्भर है।
RJD और कांग्रेस से भी होगी टक्कर
ओवैसी ने यह भी कहा कि अगर महागठबंधन नहीं बनता, तो AIMIM की लड़ाई केवल बीजेपी के खिलाफ नहीं होगी, बल्कि RJD और कांग्रेस से भी होगी। उन्होंने इस संदर्भ में कहा, "बेईमानी से हमारे चार विधायकों को खरीद लिया गया। अंग्रेजी में कहते हैं - द बॉल इज इन देयर कोर्ट नाऊ।" सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान समय आने पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: लेफ्ट 75, कांग्रेस 76, VIP ने 60 सीटों पर ठोका दावा, महागठबंधन में क्यों नहीं हो पा रहा फैसला
'I Luv Mohammad' विवाद पर जवाब
ओवैसी ने 'I Luv Mohammad' पोस्टर विवाद पर कहा कि मुसलमान होने का आधार मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के जन्मदिन पर लोग 'हैप्पी बर्थडे' पोस्टर लेकर आए थे, तब किसी को आपत्ति नहीं हुई। फिर मोहम्मद साहब के प्रति मोहब्बत जताने में गैरकानूनी क्या है? ओवैसी ने जोर देकर कहा कि केवल शैतान ही उनसे नफरत करता है।
RJD और कांग्रेस से भी होगी टक्कर- ओवैसी
ओवैसी ने स्पष्ट किया कि अगर महागठबंधन नहीं बनता, तो AIMIM की लड़ाई केवल बीजेपी के खिलाफ नहीं होगी, बल्कि RJD और कांग्रेस से भी होगी। उन्होंने कहा, "हमारे चार विधायकों को बेईमानी से खरीद लिया गया। अंग्रेज़ी में कहते हैं - द बॉल इज इन देयर कोर्ट नाऊ।" ओवैसी ने यह भी कहा कि AIMIM कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका ऐलान उचित समय पर किया जाएगा। इस बयान से बिहार की सियासत में नई हलचल मची हुई है और आगामी चुनावों में AIMIM की रणनीति पर सबकी नजरें टिकी हैं।
ये भी पढे़ं: Bihar Election 2025: तेजस्वी के एक बयान ने हिला दी महागठबंधन की नींव? सीट बंटवारे से पहले RJD ने कर दिया खेल












Click it and Unblock the Notifications