Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Chunav Results: डिप्टी सीएम पर फंस गया पेच, JDU की मांग से असहज हुई NDA, पटना से दिल्ली तक मंथन

Bihar government formation: बिहार में नई सरकार के गठन की गहमागहमी के बीच विधानसभा स्पीकर पद और डिप्टी सीएम की संख्या को लेकर BJP और JDU के बीच खींचतान जारी है. सूत्रों के अनुसार, दोनों दल स्पीकर पद पर अपना दावा कर रहे हैं.

JDU चाहती है कि अगर स्पीकर पद BJP को मिलता है, तो राज्य में केवल एक ही डिप्टी सीएम हो, जबकि NDA में दो डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा चल रही है. यह गतिरोध पटना से दिल्ली तक मंथन का विषय बन गया है, जिससे शपथ ग्रहण से पहले सियासी पारा चढ़ गया है.

Bihar government formation

शपथ ग्रहण की तैयारियां जारी, सीएम नीतीश ने लिया जायजा

इन सियासी खींचतानों के बीच, 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ गांधी मैदान पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में कौन होगा अगला डिप्टी सीएम? महिला-सवर्ण और पिछड़ा हर समीकरण को साधने में जुटी NDA

बुधवार को होगी BJP विधायक दल की अहम बैठक

बुधवार (19 नवंबर) को बिहार बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक होने जा रही है. पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में सुबह 10 बजे यह बैठक आयोजित होगी, जिसमें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को इस बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. यह बैठक नई सरकार के गठन और स्पीकर पद पर जारी खींचतान के बीच काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें बीजेपी की आगे की रणनीति तय होगी.

ये भी पढ़ें: Bihar Election Results: चुनाव में हार के बाद इस उम्मीदवार ने शुरू की कोचिंग, फ्री में IIT की कराएंगे तैयारी

केशव प्रसाद मौर्य को मिला महत्वपूर्ण दायित्व

बीजेपी ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बिहार का पर्यवेक्षक बनाकर बड़ा संकेत दिया है। मौर्य सभी विधायकों से व्यक्तिगत बातचीत कर उनकी राय समझेंगे और अंतिम रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। उनका अनुभव, संगठनात्मक पकड़ और पिछड़े वर्गों में प्रभाव, बिहार की राजनीतिक परिस्थिति में बेहद कारगर माना जा रहा है। उनकी भूमिका यह तय करने में अहम होगी कि विधायक दल का नेता कौन बनेगा और आगे सरकार गठन का खाका क्या होगा।

ये भी पढ़ें: Bihar Assembly Speaker: इस नेता का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय! 9 वीं बार चुने गए हैं MLA

शपथ ग्रहण से पहले पूरी होंगी राजनीतिक औपचारिकताएं

20 नवंबर को गांधी मैदान में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। इससे पहले सभी राजनीतिक औपचारिकताओं को तेज़ी से निपटाया जा रहा है। पार्टी चाहती है कि शपथ ग्रहण से पूर्व नेता का चयन, कैबिनेट गठन और गठबंधन के भीतर तालमेल पूरी तरह स्पष्ट हो जाए, ताकि किसी भी प्रकार की उलझन न रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+