Bihar Politics: बिहार में कौन होगा अगला डिप्टी सीएम? महिला-सवर्ण और पिछड़ा हर समीकरण को साधने में जुटी NDA
Bihar Politics Next Deputy CM: बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद यह तय हो गया है कि नीतीश कुमार ही अगले सीएम होंगे। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नया डिप्टी सीएम कौन होगा। कई नामों को लेकर चर्चा चल रही है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार दोनों ही महिला वोट बैंक को जोड़ने की रणनीति के समर्थक हैं। एनडीए को महिलाओं ने बंपर वोट भी दिया है। इस बार प्रदेश को पहली महिला डिप्टी सीएम मिल सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दावा किया जा रहा है कि डिप्टी सीएम के लिए कई नाम चर्चा में है। सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी दोनों ही चाहते हैं कि इस एक पद के जरिए महिला, सवर्ण और ओबीसी वोट बैंक को साधने का काम किया जा सके। इसके लिए कई फॉर्मूले पर विचार हो रहा है। इसमें एक संभावना यह भी है कि सवर्ण वर्ग से आने वाली किसी महिला को डिप्टी सीएम का पद मिल सकता है। एक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हो सकते हैं।

Bihar Politics: डिप्टी सीएम के लिए कई नाम चर्चा में
महिला डिप्टी सीएम: सवर्ण और महिला दोनों वोट बैंक को साधने के लिए श्रेयसी सिंह का नाम चर्चा में है। एक नाम रमा निषाद का भी है जो मल्लाह कम्युनिटी से आती हैं। उन्हें डिप्टी सीएम का पद देकर एनडीए पिछड़ा और महिला वर्ग को एक बड़ा संदेश दे सकती है।
सम्राट चौधरी: ओबीसी वर्ग ने बीजेपी को भर-भरकर वोट दिया है और एनडीए की बंपर जीत में इस वर्ग से मिला समर्थन अहम है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सम्राट चौधरी ने पहले भी यह जिम्मेदारी निभाई है और उन्हें फिर से डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। विधानसभा चुनाव में भी उनकी भूमिका बड़ी थी।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार की 'नई सरकार’! स्पीकर और मंत्रालयों को लेकर BJP–JDU की टकराहट, शपथ से पहले बढ़ी हलचल
यादव डिप्टी सीएम की भी चर्चा: यादवों का वोट बैंक अब तक आरजेडी के साथ रहा है। इस वर्ग को साधने के लिए एक नाम दानापुर से चुनाव जीते रामकृपाल यादव का भी है। इससे पहले वह दो बार सांसद भी रह चुके हैं और उन्होंने मीसा भारती को हराया था।
सवर्ण उपमुख्यमंत्री की भी चर्चा: एक संभावना यह भी है कि प्रदेश में इस बार तीन डिप्टी सीएम होंगे और इसमें कई नाम आगे चल रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी रेस में बताए जा रहे हैं। वह लखीसराय से लगातार चौथी बार चुनाव जीते हैं। दूसरा नाम पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का है। बताया जाता है कि पांडे के सीएम नीतीश कुमार के साथ काफी अच्छे संबंध हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: मतदान से पहले कही बात नतीजों के बाद बनी सुर्खी, Khan Sir की 'राजनीतिक भविष्यवाणी’ फिर वायरल












Click it and Unblock the Notifications