Bihar Chunav: पप्पू यादव ने खोला चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा, 'हम भगवान से नहीं डरते हैं तो इनसे क्या डरेंगे'
Bihar Chunav Pappu Yadav: कांग्रेस नेता और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल उनका पैसे बांटने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस पर मिली शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्णिया सांसद ने इस एफआईआऱ के जवाब में सीधे आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि हम भगवान से भी नहीं डरते हैं, तो चुनाव आयोग से क्या डरेंगे? बिहार चुनाव में आयोग की निष्पक्षता पर कांग्रेस समेत सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेता निशाना साध रहे हैं।
दरअसल पैसे बांटने के आरोपों पर पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। अपनी चिर-परिचित शैली में उन्होंने कहा कि हम न तो तीन में हैं न तेरह में। हमको कौन सा चुनाव लड़ना है और न सीएम पद के दावेदार हैं। बाढ़ में लोगों का घर कट गया था, तो हम बस उनकी मदद कर रहे थे।

Bihar Chunav में सीएम पद के दावेदारों पर साधा निशाना
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 'हाजीपुर और आसपास के इलाके में बाढ़ में बहुत से यादव और राजपूत लोगों का घर कट गया है। हम सिर्फ उन लोगों की मदद कर रहे थे। हमको कोई चुनाव नहीं लड़ना है। यहां सीएम पद के चार-चार दावेदार हैं। हाजीपुर से ही चिराग पासवान हैं, नित्यानंद राय हैं। हमारे अपने नेता तो है हीं और कुशवाहा जी हैं। हम कौन सा चुनाव और वोट के उद्देश्य से कुछ कर रहे थे। लोगों को मदद की जरूरत है इसलिए मदद किए।'
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: कौन हैं करोड़पति एक्टर Khesari Lal Yadav की पत्नी चंदा? RJD के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव
Pappu Yadav ने तेजस्वी यादव पर भी कसा तंज
दरअसल इशारों में उन्होंने सीएम पद के लिए दावेदारों के नाम पर तंज भी कस दिया। खास बात यह है कि हमारे अपने नेता से उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि उनका इशारा किस तरफ है। कांग्रेस ने अब तक तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है, जबकि तेजस्वी खुद को हर मंच से सीएम दावेदार बताते रहे हैं। कांग्रेस से लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के पीछे भी कहा जाता है कि तेजस्वी ही थे। पप्पू यादव के तेजस्वी यादव से मतभेद किसी से छुपे नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: चुनाव से पहले Tejashwi Yadav का हर परिवार में कम से कम 1 सरकारी नौकरी देने का वादा












Click it and Unblock the Notifications