Bihar Chunav: चुनाव से पहले Tejashwi Yadav का हर परिवार में कम से कम 1 सरकारी नौकरी देने का वादा
Bihar Chunav Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वादों और आश्वासनों का दौर भी तेज हो गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद सामाजिक न्याय के साथ ही हम रोजगार के अवसरों को विस्तार देंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जो कहता है वो करके दिखाता है। हम हर परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी जरूर देंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने यह वादा किया है। इसका असर अब चुनावी समीकरणों पर किस हद तक पड़ता है, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। उन्होंने कहा कि हम कोई जुमलेबाजी नहीं कर रहे हैं, सरकार बनते ही ऐसा करके दिखाएंगे। यह हमारा वादा है, क्योंकि हम रोजगार की अहमियत समझते हैं।

Tejashwi Yadav ने 3 महीने में सरकारी नौकरी देने का किया वादा
तेजस्वी यादव ने कहा, 'बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और हमें पता है कि उनकी मांग रोजगार की है। सामाजिक न्याय के साथ ही हम आर्थिक न्याय करेंगे। बिहार की जनता जानती है कि तेजस्वी ने जो कहा है वो हमेशा किया है और जो कह रहा है वो करेगा। हम इसे कर सकते हैं, इसके लिए सिर्फ इच्छा शक्ति चाहिए।'
तेजस्वी ने इसी दौरान वादा किया कि सरकार बनने के तीन महीने के अंदर हर परिवार में कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Election: तेजस्वी यादव राघोपुर के साथ फुलपरास से भी लड़ेंगे चुनाव, 2 सीटों पर लड़ने की क्या है मजबूरी?
Bihar Chunav में रोजगार बना अहम मुद्दा
बिहार विधानसभा चुनाव में रोजगार इस बार अहम मुद्दा बन गया है। तेजस्वी यादव ने नौकरियों का वादा किया है। इधर प्रशांत किशोर भी लगातार रोजगार और पलायन रोकने का दावा कर रहे हैं। पीके ने भी कहा है कि बिहार में जनसुराज की सरकार बनने के बाद किसी को मजबूरी में काम करने या मजदूरी करने के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। एनडीए की ओर से भी बंपर नौकरियों का आश्वासन दिया जा रहा है। युवाओं और महिला वोटर्स को देखते हुए सभी प्रमुख राजनीतिक दल उन पर पूरा फोकस डाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: NDA में सीट शेयरिंग पर तकरार को देख तेजस्वी यादव ने चला दांव, चिराग पासवान को दिया संदेश












Click it and Unblock the Notifications