Bihar Chunav: सीट शेयरिंग पर संग्राम के बीच शायराना तंज, Chirag Paswan के जीजा ने गीत के जरिए साधा निशाना
Bihar Chunav Chirag Paswan: बिहार की राजनीति इस समय बेहद उलझे हुए मोड़ पर है। सीट शेयरिंग का ऐलान होने के बाद भी एनडीए में नाराजगी और मनाने का दौर चल रहा है। दूसरी ओर महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के बीच घमासान काफी बढ़ गया है। आरजेडी और कांग्रेस के दिग्गज नेता सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए शायराना तंज कर रहे हैं। इन सबके बीच चिराग पासवान के जीजा और आरजेडी नेता साधु पासवान भी सोशल मीडिया पर फिल्मी गीतों के जरिए तंज कस रहे हैं।
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर वार्ता लगातार जारी है। अभी तक कोई फाइनल फैसला नहीं हो पाया है। महागठबंधन और एनडीए दोनों ही मोर्चों पर जोर-आजमाइश जारी है और पहले चरण के नामांकन की समयसीमा अब केवल चार दिन दूर है। इस बीच, राजनीतिक शेरो-शायरी का सिलसिला भी जोर पकड़ रहा है।

Chirag Paswan के जीजा ने इशारों में किया तंज
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के जीजा और आरजेडी नेता अनिल कुमार साधु अक्सर उन पर हमलावर रहते हैं। हालांकि, सीट शेयरिंग के लिए चल रहे घमासान के बीच देर रात उन्होंने एक पोस्ट किया, जिसमें एक फिल्मी गीत की पंक्तियां थीं। उन्होंने लिखा, 'मेरे महबूब कयामत होगी, आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी। मेरी नजरें तो गिला करती हैं, तेरे दिल को भी सनम तुझसे शिकायत होगी।'
उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि यह संदेश किसके लिए था। यह माना जा रहा है कि यह शेरो-शायरी महागठबंधन में जारी सीट शेयरिंग के विवाद और हाल ही में हुई दो-तरफा शायरी का सिलसिला जारी रखते हुए किया गया है। अनिल कुमार उर्फ साधु पासवान अक्सर चिराग पासवान को खूब खरी-खोटी सुनाते हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: टूट के कगार पर महागठबंधन! कांग्रेस ने कर दिया बड़ा ऐलान, टेंशन में तेजस्वी ने वापस लिए सिंबल
Bihar Chunav में इस वक्त शायराना तंज का दौर
शायराना तंज की शुरुआत आरजेडी सांसद मनोज झा ने की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर रहीम के दोहे के माध्यम से कांग्रेस को अप्रत्यक्ष नसीहत दी थी। इसके बाद कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने उसी पोस्ट पर जवाब देते हुए शायरी का जवाब दिया था। रागिनी नायक ने भी एक शायराना पोस्ट की थी। महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बैठकों का दौर पटना से लेकर दिल्ली तक जारी है। तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी दोनों ही पटना में हैं। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में औपचारिक ऐलान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Chirag Pawan यूं ही नहीं Bihar Chunav में दिखा रहे दम, 3 साल में अकेले तय किया फर्श से अर्श तक का सफर












Click it and Unblock the Notifications