Bihar Chunav Kissa CM Ka: बिहार के यह CM आधी रात को पहुंच गए थे ईंट भट्ठे पर, जानें फिर क्या हुआ?
Bihar Chunav Kissa CM Ka: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, चिराग पासवान समेत सीएम नीतीश कुमार भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। तेजस्वी यादव और आरजेडी के दूसरे नेता भी लगातार चुनावी रैलियां और क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव सजायाफ्ता होने की वजह से चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। हालांकि, प्रदेश की राजनीति में उनकी प्रासंगिकता अभी खत्म नहीं हुआ है।
लालू प्रसाद यादव को सिर्फ एक नेता भर नहीं माना जा सकता है। उन्होंने एक दौर में जन-भावनाओं को गहराई तक प्रभावित किया था। लालू सीएम हों या रेल मंत्री अपनी हाजिरजवाबी की वजह से वह हमेशा लोकप्रिय रहे हैं। उनके बयान और विनोदी अंदाज को सिर्फ बिहार की जनता ने नहीं, बल्कि पूरे देश में लोगों ने पसंद किया है। सीएम रहते हुए भी जनता से सीधा संवाद करने का मौका नहीं चूकते थे।

Lalu Yadav आधी रात को पहुंच गए थे ईंट के भट्ठे पर
लालू यादव के जीवन से जुड़ी कई घटनाएं लोगों के जेहन में आज भी याद है। यह घटना उस दौर की है जब लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री थे। उन्हें खबर मिली कि बिहटा-मनेर रोड पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। खबर सुनते ही उन्होंने रातोंरात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचने का फैसला किया। लालू यादव की जीवनी गोपालगंज टू रायसीना में इस घटना का विवरण दिया गया है। लालू अचानक धावा बोलकर शरारत करने वालों को सबक सिखाना चाहते थे।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: 'मैं शेर का बेटा हूँ’, चुनाव से पहले चिराग पासवान की ये बात सुन बढ़ जाएगी NDA की टेंशन
किताब में लिखे प्रसंग के मुताबिक, भट्ठे से कुछ दूरी पर लालू ने अपना काफिला रुकवाया और हाथ में लाठी लिए खुद आगे बढ़ गए। जब उन्होंने वहां का दृश्य देखा तो स्तब्ध रह गए थे। एक महिला, गले में फूलों की माला पहने डरी हुई खड़ी थी। शराब के नशे में धुत कुछ पुरुष उसे परेशान कर रहे थे और जबरदस्ती एक झोपड़ी में ले जाने की कोशिश कर रहे थे।
लालू यादव ने तुरंत की सख्त कार्रवाई
लालू को देखते ही सब लोग सकपका गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। फिर उस महिला को अपने सरकारी आवास लेकर आए। अगले ही दिन उन्होंने जिला कलक्टर से बात कर उसे नौकरी दिलाई, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Kissa CM Ka: बिहार के वो सीएम जो अचानक पहुंच जाते थे सरकारी दफ्तर, जब्त कर ली थी कर्मचारी की भैंस
Bihar Chunav में महागठबंधन के सामने कई चुनौतियां
बिहार चुनाव 2025 के बीच महागठबंधन एक बार फिर जनता के बीच 'सामाजिक न्याय' और रोजगार जैसे मुद्दे पर उतर रही है। हालांकि, महागठबंधन में तमाम मीटिंग के बाद भी 11 सीटों पर सहमति नहीं बनी और यहां एक-दूसरे के सामने घटक दलों ने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इसके अलावा, खराब स्वास्थ्य की वजह से लालू खुद बड़े पैमाने पर प्रचार में सक्रिय नहीं हो सकते हैं। सारी जिम्मेदारी उनके बेटे तेजस्वी यादव पर है। दूसरी ओर इस बार उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी परिवार से अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Kissa CM Ka: ब्लैक में टिकट खरीद देखते थे राज कपूर की फिल्में, दिग्गज नेता के शौक थे फिल्मी












Click it and Unblock the Notifications