Bihar Election 2025: ‘मैं शेर का बेटा हूँ’, चुनाव से पहले चिराग पासवान की ये बात सुन बढ़ जाएगी NDA की टेंशन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) का शोर अपने चरम सीमा पर है। राजनीतिक पार्टियां मैदान में अपना दमखम दिखा रही हैं इसी बीच LJP(RV) प्रमुख चिराग पासवान ने शुक्रवार, 22 अक्टूबर को खगड़िया में जनसभा को संबोधित करते हुए अपने चुनावी विजन पर खुल कर बोले।

केंद्रीय मंत्री ने NDA के चुनावी रणनीति पर भी बोलते हुए अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि, NDA गठबंधन जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर राज्य के युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रहा है।

bihar-election-chirag-paswan-polls-nda

उन्होंने महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस) पर आरोप लगाया कि वह बिहारियों को चुनाव से पहले सांप्रदायिक और जातीय आधार पर विभाजित करने का प्रयास कर रहा है।

'MY' समीकरण पर क्या बोले चिराग?

चिराग पासवान ने अपने 'MY' समीकरण का जिक्र करते हुए कहा, उनका MY समीकरण क्या है? M मतलब सांप्रदायिक आधार पर बिहारियों को बांटना। Y मतलब जातीय आधार पर बांटना। वहीं हमारा MY समीकरण महिलाओं और युवाओं के विकास पर केंद्रित है। M यानी महिलाएं, जो न केवल राष्ट्र बल्कि पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व करें। Y यानी युवा, जो सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के भविष्य को आकार दें।

उन्होंने अपने पिता राम विलास पासवान का उल्लेख करते हुए कहा,मैं खगड़िया का बेटा हूँ। मैं शेर का बेटा हूँ। राम विलास पासवान का बेटा हूँ। मेरे खिलाफ अनगिनत प्रयास किए गए कि मुझे तोड़ा जाए, लेकिन मैं डटा रहा।

बिहार के विकास पर दिया जोर

चिराग पासवान ने अपने 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विज़न के तहत महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास तभी संभव है जब युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसर मिलें और महिलाओं को सम्मान और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी मिले। उन्होंने किसानों और मजदूरों के अधिकार सुनिश्चित करने पर भी ध्यान देने की बात कही।

चिराग ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका दृष्टिकोण जाति और धर्म के आधार पर युवाओं को बांटने वाला है, जबकि उनका दृष्टिकोण समावेशी और विकास-केंद्रित है। उन्होंने कहा कि एनडीए का लक्ष्य है कि बिहार का हर युवा रोजगार पाए, हर महिला सम्मान पाए और बुजुर्गों के अधिकार सुनिश्चित हों।

कब होगा बिहार विधानसभा का चुनाव?

2025 बिहार विधानसभा चुनाव मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन के बीच होंगे। NDA में भाजपा, जनता दल (यू), LJP (राम विलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

वहीं, महागठबंधन में RJD, कांग्रेस, CPI, CPI(M), CPI(ML) और VIP शामिल हैं। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी पूरे 243 सीटों पर दावा जताया है। चुनाव दो चरणों में होंगे-6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, और परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+