Bihar Chunav: औरंगाबाद रैली में महागठबंधन पर बरसे जेपी नड्डा, 'लालू-तेजस्वी गुंडाराज और विनाश लाएंगे'
Bihar CHunav JP Nadda: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिन के प्रदेश दौरे पर हैं। औरंगाबाद को गोह और पोत में दो चुनावी सभाएं उन्होंने की हैं। इस रैली में उन्होंने महागठबंधन और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि ये नई उम्मीदवारी एनडीए की जीत आसान करेगी। आरजेडी सिर्फ विनाश लेकर आ सकती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुंडागर्दी और माफियाराज चलाने वालों पर जनता भरोसा नहीं करेगी।
जेपी नड्डा ने चुनावी भाषण के दौरान कहा कि उनकी जिंदगी के शुरुआती 20 साल बिहार में बीते और उनका जन्म भी यहीं हुआ था। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'उस दौर का अंधेरापन मुझे याद है और आज बिहार तरक्की और विकास के रास्ते पर चल रहा है। गुंडाराज चलाने वाले एक बार फिर बिहार को विनाश की तरफ धकेलना चाहते हैं।'

JP Nadda ने साधा आरजेडी और तेजस्वी पर निशाना
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरजेडी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, 'विकास एनडीए के साथ और विनाश महागठबंधन के साथ... ये साफ दिखता है। आज बिहार प्रगति के रास्ते पर तीव्र गति से चल पड़ा है। एनडीए सरकार में सड़क हो, रेल हो, बिजली हो... हर क्षेत्र में, हर दृष्टि से विकास को पटरी पर लाते सबने देखा है। पिछले 10 सालों में बिहार के लिए रेल का बजट 10 गुना बढ़ा दिया गया है।' उन्होंने तेजस्वी को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि यह विनाश का प्रतीक है।
लालू यादव पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने तीखा वार किया। उन्होंने कहा, 'सड़क से लेकर एयरपोर्ट तक बिहार में विकास की एक नई कहानी लिखी जा रही है। दूसरी ओर, लालू-तेजस्वी अपने कुशासन के बारे में एक शब्द नहीं बोलते। इस चुनाव में इन्होंने शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देकर ये साबित कर दिया है कि आज भी ये गुंडराज लाने के लिए लालायित हैं।'
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: राहुल गांधी गायब, तेजस्वी बने CM फेस, BJP बोली- ये किस नैतिकता से चुनाव लड़ रहे
जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना
बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस पार्टी के नेता वोट मांगने आएं, तो आपको उन्हें उनकी ही पार्टी के नेताओं के बयान याद दिलाना चाहिए। नड्डा ने कहा, 'उनसे पूछें कि क्या तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने नहीं कहा था कि बिहार के लोगों से सुपीरियर डीएनएन तेलंगाना के लोगों का होता है। यह बिहार की जनता का अपमान है।'
Bihar Chunav में बीजेपी के सीनियर नेताओं को मिली है जिम्मेदारी
बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के लिए खुद गृहमंत्री अमित शाह ने ही मोर्चा संभाल लिया है। इसके अलावा, पार्टी के सीनियर नेताओं को भी क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी रैलियां करने वाले हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आने वाले दिनों में कई और रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक दर्जन चुनावी सभाएं कर सकते हैं। इसके अलावा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की भी चुनावी सभाएं हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस बनाने पर क्यों राजी हुए तेजस्वी यादव? पर्दे के पीछे हुई डील
यह भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications