Bihar Chunav 2025: ‘6 सीटों पर अकेले लड़ने के फैसले पर JMM की दो टूक, 'महागठबंधन में हमें नहीं मिला सम्मान'
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन के अंदर जमकर सिर फुटव्वल देखने को मिल रहा है। कई सीटों पर घटक दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ ही उम्मीदवार उतारे हैं । टिकट बंटवारे को लेकर आरजेडी और कांग्रेस में समर्थकों के बीच खूब बवाल हुआ है। शनिवार को जेएमएम ने गठबंधन से अलग होकर 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। जेएमएम ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर कई राउंड वार्ता हुई, लेकिन कोई सकारात्मक नतीजा सामने नहीं आया।
जेएमएम नेता मनोज पांडेय ने कहा कि बार-बार आग्रह के बावजूद गठबंधन से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा, 'हमारे पास अब कोई विकल्प नहीं बचा था। हमारी पार्टी इंडिया गठबंधन को मजबूत कर सकती थी। हमें दरकिनार कर दिया गया और गठबंधन के भीतर आंतरिक मतभेद गहराते जा रहे हैं।'

JMM हुई महागठबंधन से अलग
बता दें कि एक दिन पहले शनिवार (18 अक्टूबर) को पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया के सामने कहा था कि 'धन लक्ष्मी के धनतेरस काल' और 'महादेव के प्रदोष तिथि' जैसे शुभ मुहूर्त में हम बिहार चुनाव में उतरने का ऐलान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'यह फैसला पूरी आस्था और आत्मविश्वास के साथ लिया गया है। हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और बिहार में अपनी पार्टी को प्रभावी भूमिका में लाना हमारा उद्देश्य है। हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे।'
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav में गूंजी 'बाहुबल' की धमक, जेल में बंद डॉन के परिवार मैदान में, किसकी पत्नी-बेटा लड़ रहे चुनाव
महागठबंधन में चुनाव से पहले ही बड़ी दरार
⦁ JMM ने चकाई, धमदाहा, कटोरिया (ST आरक्षित), मनिहारी (ST आरक्षित), जमुई और पीरपैंती (SC आरक्षित) सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।
⦁ वोट अधिकार यात्रा में हेमंत सोरेन ने भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ हिस्सा लिया था। माना जा रहा था कि झारखंड की तरह बिहार में भी इंडिया गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा।
Bihar Chunav में क्यों कमजोर हुआ इंडिया अलायंस?
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में तकरार की वजह सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई। सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव सिर्फ 2 सीटें जेएमएम को देना चाहते थे, जबकि हेमंत सोरेन 4-5 सीटें मांग रहे थे। कई राउंड वार्ता के बाद भी जब कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला, तो जेएमएम ने अलग रास्ता चुन लिया। इन 6 सीटों में वोट बंटवारे का सीधा नुकसान महागठबंधन को हो सकता है। हालांकि, यह सब कुछ चुनाव नतीजों के बाद ही तय होगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: चुनाव से पहले पूरी तरह से दरका महागठबंधन, 6 सीटों पर JMM का अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान












Click it and Unblock the Notifications