Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election 2025: ओवैसी की AIMIM ने 25 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, 2 हिंदू नेताओं को इस सीट से दिया टिकट

Bihar Election 2025 (AIMIM Candidate List): असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। यह सूची पार्टी के आधिकारिक 'X' (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर की गई। पोस्ट में AIMIM ने लिखा कि इन प्रत्याशियों के जरिए पार्टी बिहार के सबसे मजलूम लोगों की आवाज को बुलंद करने का प्रयास करेगी। सूची तैयार करते समय AIMIM ने अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से भी मशविरा लिया है।

प्रमुख उम्मीदवार और उनके क्षेत्र

इस बार AIMIM ने अपनी लिस्ट में कुल 25 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए हैं, जिनमें से दो उम्मीदवार हिंदू हैं। ढाका सीट से राणा रणजीत सिंह और सिकंदरा (240) से मनोज कुमार दास को पार्टी ने टिकट दिया है। बाकी उम्मीदवार अधिकतर मुस्लिम समुदाय से आते हैं। लिस्ट में अमौर से अख्तरुल ईमान को टिकट दिया गया है। बलरामपुर से आदिल हसन, नरकटिया से शमीमुल हक, गोपालगंज से अनस सलाम को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Bihar Election 2025 AIMIM Candidate List

AIMIM Candidate List: AIMIM के 25 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

  • 1. अमौर (56) - अख्तरुल ईमान
  • 2. बलरामपुर (65) - आदिल हसन
  • 3. ढाका (21) - राणा रणजीत सिंह
  • 4. नरकटिया (12) - शमीमुल हक
  • 5. गोपालगंज (101) - अनस सलाम
  • 6. जोकीहाट (50) - मुर्शीद आलम
  • 7. बहादुरगंज (52) - तौसीफ आलम
  • 8. ठाकुरगंज (53) - गुलाम हसनैन
  • 9. किशनगंज (54) - एडवोकेट शम्स आगाज़
  • 10. बैसी (57) - गुलाम सरवर
  • 11. शेरघाटी (226) - शान-ए-अली खान
  • 12. नाथनगर (158) - मोहम्मद इस्माइल
  • 13. सीवान (105) - मोहम्मद कैफ
  • 14. केवटी (86) - अनीसुर रहमान
  • 15. जाले (87) - फैसल रहमान
  • 16. सिकंदरा (240) - मनोज कुमार दास
  • 17. मुंगेर (165) - डॉ. मुनाजिर हसन
  • 18. नवादा (237) - नसीमा खातून
  • 19. मधुबनी (36) - राशिद खलील अंसारी
  • 20. दरभंगा ग्रामीण (82) - मोहम्मद जलाल
  • 21. गौड़ाबौराम (79) - अख्तर शहंशाह
  • 22. कसबा (58) - शाहनवाज़ आलम
  • 23. अररिया (49) - मोहम्मद मंज़ूर आलम
  • 24. बरारी (68) - मोहम्मद मतिउर रहमान शेरशाहबादी
  • 25. कोचाधामन (55) - सरवर आलम

AIMIM का चुनावी प्लान और गठबंधन

AIMIM बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पहले ही घोषणा की थी कि पार्टी कुल 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस नई लिस्ट में शामिल 25 उम्मीदवार उन्हीं 35 सीटों में से हैं। उन्होंने बताया कि यह कदम धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ मिलकर सांप्रदायिक ताकतों को रोकने की दिशा में उठाया गया है। इस गठबंधन के तहत AIMIM 35, आजाद समाज पार्टी 25 और अपनी जनता पार्टी 4 सीटों पर चुनाव में उतरेगी।

2020 के चुनाव का असर

पार्टी ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी अपनी ताकत दिखाई थी। उस चुनाव में AIMIM ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी और कई क्षेत्रों में राजद, कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन को प्रभावित किया था। हालांकि चुनाव के बाद पार्टी के चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे, जिससे अख्तरुल ईमान एआईएमआईएम के अकेले विधायक बन गए।

इस बार AIMIM की कोशिश है कि बिहार में अपनी पकड़ और मजबूत करे और राज्य के मज़लूम समुदायों के लिए एक प्रभावशाली राजनीतिक विकल्प बने।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+