Bihar Chunav Video: टिकट नहीं मिलने पर कुर्ता फाड़ बिलखने लगे नेताजी, तेजस्वी यादव पर भी फूटा गुस्सा
Bihar Chunav Video: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कई दिग्गज नेताओं के टिकट कटे हैं। कई लाइन में लगे संभावित उम्मीदवारों को भी निराशा हाथ लगी है। टिकट की वजह से रोज नए तमाशे भी हो रहे हैं। इस बीच एक आरजेडी नेता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिन्हें टिकट नहीं मिला है। इसकी निराशा उन पर इस कदर हावी हो गई कि उन्होंने अपना कुर्ता ही फाड़ दिया और सड़क पर लेट-लेटकर रोने लगे। राबड़ी देवी के आवास के बाहर रोते हुए मदन शाह का वीडियो वायरल हो रहा है।
मदन शाह ने तेजस्वी यादव पर अहंकारी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। तेजस्वी के खास सहयोगी संजय यादव पर टिकट के बदले 2.7 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पैसे नहीं होने की वजह से उन्हें टिकट नहीं दिया गया है।

Tejashwi Yadav पर आरजेडी नेता ने लगाए आरोप
मधुबन सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे मदन शाह का पत्ता कट गया, तो उनका दुख खुले आम बाहर आ गया। वह सड़क पर ही रोते हुए मीडिया से कहने लगे कि तेजस्वी यादव आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। मुझसे टिकट का वादा किया गया था, लेकिन अब पैसे लेकर बीजेपी एजेंट संतोष कुशवाहा को टिकट दिया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि लालू यादव उनके गुरु हैं और अब वह उनके घर के बाहर ही अपनी जान देकर मानेंगे।
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की गाड़ी के पीछे भी शाह दौड़ते नजर आए, लेकिन उन्हें सुरक्षा बलों ने रोक लिया। आरजेडी नेता ने मीडिया को रोते हुए बताया, '2020 में मुझे लालू जी ने रांची बुलाया था और वहां मेरी तेजस्वी जी से भी मुलाकात हुई थी। मुझे मधुबन सीट का सर्वे करने कहा गया था। मैं पूरी ईमानदारी से अपने क्षेत्र के लोगों और पार्टी के लिए काम कर रहा था। मुझे टिकट नहीं दिया गया। मैं आज कह रहा हूं कि तेजस्वी यादव कभी चुनाव नहीं जीतेंगे, उनकी इस चुनाव में हार तय है।'
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: अश्वनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे ने क्यों नहीं भरा नामांकन, क्या हुई है कुछ बड़ी डील?
Bihar Chunav में टिकटों के बंटवारे पर जमकर हो रहा घमासान
बिहार में सिर्फ आरजेडी ही नहीं कांग्रेस और बीजेपी में भी टिकटों के बंटवारे पर जमकर घमासान हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पटना एयरपोर्ट पर ही जमकर लात-घूंसे चले थे। बीजेपी से टिकट काटे जाने के बाद कई नेता तो निर्दलीय ही मैदान में उतर गए हैं। महागठबंधन में चल रही तकरार के बीच आरजेडी के लिए पुराने नेताओं की नाराजगी भी आने वाले दिनों में भारी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: चुनाव से पहले ही तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, इस सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी का पर्चा रद्द












Click it and Unblock the Notifications