Bihar Chunav: बंपर वोटिंग ने प्रशांत किशोर के चेहरे पर लाई मुस्कान, जनसुराज को लेकर किया बड़ा दावा
Bihar Chunav Prashant Kishor: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर पूरे देश की नजर है। पहले फेज में हुई बंपर वोटिंग ने सबको हैरत में डाल दिया है। इसके साथ नेताओं के दावों का दौर भी शुरू हो गया है। पहले फेज में पिछली बार की तुलना में लगभग 5 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ है। प्रशांत किशोर ने मतदान में बढ़ोतरी को लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत बताते हुए कहा कि अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों से जनता परेशान हो चुकी है।
पीके ने गयाजी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब तक लोग नीतीश कुमार को सिर्फ जंगलराज लौटने के डर से वोट देते रहे हैं। इस बार जनता के पास जनसुराज के रूप में एक विकल्प है और जनता ने बदलाव के लिए अपनी उत्साही भागीदारी दिखा दी है। इधर तेजस्वी यादव और एनडीए के नेता भी दावा कर रहे हैं कि प्रचंड बहुमत से उनकी सरकार बनने वाली है।

Prashant Kishor ने किया जनसुराज की जीत का दावा
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में हुई बंपर वोटिंग के बाद प्रशांत किशोर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव के बाद लोगों ने नीतीश कुमार को मौका दिया। इसके बाद सिर्फ इस डर से वोट देने लगे कि लालू यादव का जंगलराज फिर न आ आए। गयाजी में मीडिया मे बात करते हुए पीके ने कहा, 'छठ के बाद घर लौटे मजदूर, युवा और ज़ेन-जी वोटर्स बड़ी संख्या में मतदान के लिए निकले हैं। बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और इस बार बदलाव होकर रहेगा।'
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: पहले चरण की जबरदस्त वोटिंग ने बदला माहौल, 'M फैक्टर से जनसुराज' तक, नई लहर के क्या हैं संकेत?
Bihar Chunav: मतदाताओं ने तोड़ा वोटिंग रिकॉर्ड
- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ है और इस जबरदस्त आंकड़े ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया है।
- महिलाओं और युवाओं के अलावा बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी मतदान किया है।
- 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान में कुल मतदाताओं की संख्या 3.75 करोड़ से अधिक है। पिछले चुनाव की तुलना में यह 5 फीसदी की बढ़त है।
- मुजफ्फरपुर में सर्वाधिक 70.96% मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद समस्तीपुर में 70.63% और वैशाली में 67.37% मतदान हुआ।
यह भी पढ़ें: Bihar Election: 'बंपर' मतदान के बीच 'लोएस्ट' वोटिंग: बिहार की इन 10 सीटों ने चौंकाया, Digha सबसे फिसड्डी












Click it and Unblock the Notifications