Bihar Chunav: पीएम मोदी के दौरे के बाद Amit Shah पहुंचेंगे बिहार, 'चाणक्य' की रणनीति कैसे काटेगी महागठबंधन?

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंच तैयार हो गया है और अब सभी राजनीतिक दल अपने साजो-सामान के साथ तैयार हैं। एनडीए के प्रचार का मोर्चा एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर निर्भर है। बीजेपी के लिए रणनीति बनाने और जीत तक पहुंचाने का जिम्मा गृहमंत्री अमित शाह ने संभाला है। पीएम मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया का दौरा करने वाले हैं। यहां से पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम के दौरे के बाद खुद अमित शाह दो अहम बैठक करने वाले हैं।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 और 27 सितंबर को बिहार में पांच जोन के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। शाह इस दौरान एनडीए के दूसरे दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और एनडीए के चुनावी ब्लू प्रिंट पर चर्चा होगी। इसमें जिलेवार प्रचार रणनीति और सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी।

Bihar Chunav amit shah

Bihar Chunav में मोर्चा संभाला अमित शाह ने

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार इसी महीने दो अहम बैठक करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ उनकी चर्चा होगी और बिहार में चुनाव प्रचार और कैंपेन की जिम्मेदारियों को लेकर वह बैठक करेंगे। बीजेपी की कोर कमेटी के साथ गृहमंत्री चुनावी तैयारी और अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रणनीति पर भी चर्चा होगी। शाह के बाद पार्टी के कई और शीर्ष नेता भी लगातार प्रदेश का दौरा करेंगे। 13 सितंबर को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिहार का दौरा करेंगे। शाह के दौरे में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: सीमांचल के उलझे सियासी समीकरण को सुलझाने के लिए PM Modi का अहम दौरा, समझें रणनीतिक गेम

Amit Shah जोनवाइज बैठक कर करेंगे समीक्षा

सूत्रों के मुताबिक अमित शाह की बैठकें उत्तर और दक्षिण बिहार के कार्यकर्ताओं के साथ होगी। बीजेपी ने चुनावी रणनीति और प्रचार को आसानी से चलाने के लिए बिहार को दो जोन में बांटा है। हर जोन में अलग-अलग सब-जोन भी बनाए हैं। शाह की कोर कमेटी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में बिहार को 5 जोन में बांटकर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। 18 सितंबर को शाह दो जोन के सदस्यों से चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे और फिर 27 सितंबर को 3 जोन की बैठक निर्धारित है। चुनावी कैंपेन में कार्यकर्ताओं के साथ वह सोशल मीडिया के लिए कैंपेन पर भी चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: 'जीतेगा बिहार,चमकेगा बिहार', सोनू सूद के ट्वीट से चुनावी गलियारों में हलचल,13 Sept को घोषणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+