Bihar Chunav 2025: 'जीतेगा बिहार,चमकेगा बिहार', सोनू सूद के ट्वीट से चुनावी गलियारों में हलचल,13 Sept को घोषणा
Bihar Chunav 2025: फिल्म अभिनेता और सामाजिक कार्यों के लिए चर्चित सोनू सूद का एक ट्वीट बिहार की राजनीति में अचानक हलचल मचाने वाला साबित हुआ है। सोनू ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "जीतेगा बिहार, चमकेगा बिहार, 13 सितंबर को बड़ी घोषणा करूंगा"। इस एक पंक्ति ने सियासी हलकों में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ भी कम दिलचस्प नहीं रहीं। किसी ने उन्हें जन सुराज पार्टी से जोड़ दिया, तो किसी ने सीधे INDIA गठबंधन में संभावित चेहरा बता डाला। कुछ यूज़र्स ने यहां तक लिखा कि सूद शायद चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

बिहार की सियासी बिसात पर नया मोहरा?
बिहार चुनावी मोड में है। एनडीए, महागठबंधन और जन सुराज जैसी नई ताकतें अपने-अपने समीकरण साधने में जुटी हैं। ऐसे माहौल में सोनू सूद जैसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चेहरे का उतरना कई समीकरण बदल सकता है।
युवाओं और शहरी वोटरों में उनकी अपील मजबूत है। जातीय राजनीति से इतर "विकास" और "मानवीय संवेदनशीलता" की छवि उन्हें अलग खड़ा करती है। कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों की मदद से उन्होंने आम लोगों के दिल में जगह बनाई, जो चुनावी समर्थन में तब्दील हो सकता है।
फायदे और चुनौतियाँ
फायदे: ज़मीन से जुड़ी और "मददगार" नेता की छवि।
मीडिया और सोशल मीडिया पर स्वतः ही सुर्ख़ियों में रहना।
जनता के बीच पहले से बना भरोसा।
चुनौतियाँ: बिहार की राजनीति जातीय समीकरण और बूथ स्तर के संगठन पर आधारित है, जो केवल लोकप्रियता से नहीं चलता।
किसी पार्टी से जुड़ने पर उनकी निष्पक्ष सामाजिक छवि को झटका लग सकता है।
स्थानीय नेतृत्व और मजबूत कार्यकर्ता नेटवर्क की कमी।
13 सितंबर को करेंगे घोषणा
सोनू सूद की 13 सितंबर वाली घोषणा अब सबकी नज़र में है। यह साफ है कि चाहे वह स्वतंत्र रूप से राजनीतिक मंच बनाएं या किसी दल/गठबंधन से जुड़ें, उनकी मौजूदगी ने अभी से बिहार की सियासी हवा में नई गर्मी भर दी है। यह कदम केवल राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि जनता की उम्मीदों और बदलाव की तलाश का प्रतीक भी है।












Click it and Unblock the Notifications