Jyoti Singh: 'मैं विधवा नहीं, सुहागन हूं', पवन सिंह पर ज्योति सिंह का ताजा अटैक, लगाए नए आरोप
Jyoti Singh: बिहार विधानसभा चुनाव के रण में इस बार भोजपुरी फिल्म स्टार-सिंगर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी उतरी हैं, वो काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं, ये वही क्षेत्र है, जहां से पवन सिंह लोकसभा चुनाव में उतरे थे लेकिन वो हार गए थे। पूरे प्रचार के दौरान ज्योति सिंह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं, अपने लिए बीवी का सम्मान मांगने वाली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि 'मैं कहीं भी जाती हूं तो लोग मुझे पवन सिंह की पत्नी ही बोलते हैं, मैं ऐसी सुहागन हूं जो विधवा का जीवन जी रही है लेकिन मेरी मांग में अभी भी पवन सिंह का ही सिंदूर है, जो कि मजाक नहीं है।'

'मैं पिछले 7 सालों से अपने पति का साथ इंतजार कर रही हूं, वो समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या सही है और क्या गलत, उनको जब मेरी जरूरत होती है तो मैं तो उनके लिए खड़ी रहती हूं लेकिन आज वो मेरे साथ नहीं है।'
'पवन सिंह के घरवालों के कारण टूटा हमारा रिश्ता' (Jyoti Singh)
ज्योति सिंह ने बड़ा खुलासा किया कि 'उनके घरवाले ही नहीं चाहते हैं कि मैं और पवन सिंह साथ रहें, वो उन्हें कुछ कहते हैं तो मान लेते हैं, वो कान के कच्चे हैं लेकिन आदमी भले हैं लेकिन उनके आस-पास के लोगों ने उन्हें जकड़ा हुआ है क्योंकि उनके घर की रोजी-रोटी उनसे ही चलती है, मैं 7 साल तक चुप रही हूं लेकिन अब लगा कि अब आवाज उठानी चाहिए इसलिए मैंने आज आवाज उठाई है।'
काराकाट की जनता मुझे समझ रही है: Jyoti Singh
'मैं शुक्रगुजार हूं कि काराकाट की जनता मुझे समझ रही है, मुझे गले से लगा रही है और कह रही है कि वो अपनी इस बेटी के साथ खड़ी है, जब लोग मुझसे मिलते हैं तो आंसू निकल आते हैं। मुझे बदनाम किया जा रहा है, मेरे आंसुओं को नाटक बताया जा रहा है लेकिन मैं सच कहती हूं कि मैं सिर्फ और सिर्फ अपने मान-सम्मान के लिए लड़ रही हूं और पत्नी का हक चाहती हूं। मैं सड़क पर चलती हूं तो लोग मुझे देखकर बोलते हैं कि वो देखो पवन सिंह की लुगाई जा रही है, मेरी पहचान तो वहीं हैं लेकिन वो समझ ही नहीं रहे हैं।'

'मैं केवल एक पवन सिंह की पत्नी नहीं हूं' (Jyoti Singh)
इसके बाद ज्योति सिंह ने आगे कहा कि 'मेरे चुनाव में उतरने को लेकर भी बहुत सारी बातें हो रही हैं, लोग तरह-तरह की गॉसिप करते हैं तो मैं सिर्फ इतना बता दूं कि मैं केवल एक पवन सिंह की पत्नी नहीं हूं बल्कि किसी की बेटी भी हूं, एक लड़की का फर्ज होता है कि वो अपने दोनों घरों की इज्जत की रक्षा करे, मैं कभी नहीं चाहूंगी कि मेरी वजह से पवन सिंह की बदनामी हो इसी तरह मैं कभी नहीं सोच सकती थी कि मेरे कारण मेरे पिता बदनाम हो, मैं पिछले 7 सालों से संघर्ष कर रही हूं, मैं देख रही हूं कि मेरे कारण मेरे पिता की बदनामी झेल रहे हैं इसलिए मैंने अब आवाज उठाई है।'

क्या Jyoti Singh जीत पाएंगी जनता का दिल?
फिलहाल ज्योति सिंह न्यूज चैनल से सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं, उनके प्रचार में काफी भीड़ भी देखने को मिल रही है, अब ये भीड़ वोट में बदलेगी या नहीं, ये तो 14 नवंबर को पता चलेगा, जब चुनावी परिणाम सामने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications