Khesari Lal Yadav : 'कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं', पवन सिंह को खेसारी का करारा जवाब, मचा बवाल
Khesari Lal Yadav, Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है, लोगों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, राज्य में पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी तो वहीं, चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को आएंगे।
इस बार चुनावी दंगल में खेसारी लाल यादव भी राजद के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनको लेकर भी बयानबाजी जारी है। पहले सम्राट चौधरी ने उन्हें 'नचनिया' कहकर विवाद को जन्म दिया था तो वहीं अब पॉवर स्टार पवन सिंह ने भी उन्हें 'एक पानी पे नहीं रहने वाला बताया' है, जिस पर अब खेसारी ने पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि 'उन्होंने हाल ही में कहा कि मैं एक पानी पे नहीं रहता, एक दिन मैं कहूंगा कि मैं पवन भैया और दिनेश भैया की वजह से यहां हूं। अगर मैंने उन्हें अपना आदर्श बना लिया है, तो इससे वे मेरे 'कर्मदाता' या मेरे भगवान नहीं बन जाते। आप बड़े भाई हैं, लेकिन यह आपके कर्म हैं जो आपको बड़ा बनाते हैं।'
'कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं' (Khesari Lal Yadav)
'वह कहते हैं, 'मैं एक पानी पे नहीं रहता', मैं इसका जवाब कैसे दूं? इसलिए, मैंने उनसे कहा 'कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं' मैं अपने संबंधों को बहुत महत्व देता हूं, भगवान ने हमें काम के साथ कुछ जिम्मेदारियां भी दी हैं, वो जिम्मेदारी हमारे मां-बाप के प्रति हैं, बीवी-बच्चों के प्रति हैं और समाज के प्रति हैं, मैं वही जिम्मेदारियां निभा रहा हूं।'
'अगर वो ज्योति सिंह के साथ आते हैं तो मेरा क्या लाभ' (Khesari Lal Yadav)
'अगर वो ज्योति सिंह के साथ आते हैं तो मियां-बीवी साथ आएंगे, इसमें व्यक्तिगत मेरा कुछ भी लाभ नहीं होने वाला है, भाई मुझसे सवाल किया जाता है तो मैं जवाब देता हूं, मैं किसी के निजी जीवन पर कोई टिप्पणी नहीं करता, ऐसे में अगर कोई कुछ भी समझ रहा है तो मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता हूं।'
'भाई किसी भी इंसान को एक पानी पर रहना चाहिए' (Khesari Lal Yadav)
आपको बता दें कि हाल ही में पवन सिंह ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बिना खेसारी का नाम लिए कहा था कि 'कभी वो बोलता है हमको किसी ने नहीं बनाया है, कभी बोलता है कि हमें दिनेश लाल यादव ने बनाया , तो कभी उसके मुंह से निकलता है कि पावर स्टार पवन भैया ने बनाया है, तो मैं यही कहना चाहता हूं कि भाई किसी भी इंसान को एक पानी पर रहना चाहिए, अरे किसी के भी साथ रहो लेकिन दिमाग से तो रहो, दिल से नहीं, खैर हमारी सभी के लिए दुआ है, लोगों को ऊपर वाला बुद्धि दे।'
आपस में भिड़े पवन-खेसारी के फैंस
आपको बता दें कि खेसारी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तूफान मच गया है, उनके और पवन सिंह के फैंस के बीच बहस होने लगी है। खेसारी के फैंस उन्हें सही ठहरा रहे हैं तो वहीं पवन सिंह के चाहने वाले उनकी आलोचना कर रहे हैं। कुल मिलाकर इस वक्त खेसारी और पवन सिंह सोशल मीडिया पर चर्चित हस्ती बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications