Bihar Chunav: काला चश्मा, 25 हजार समर्थक और भोज का जलवा! अनंत सिंह ने नामांकन के दिन दिखाया पूरा बिहारी स्वैग
Bihar Chunav 2025: पटना जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को बाहुबली नेता और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह उर्फ 'छोटे सरकार' के नामांकन ने पूरे क्षेत्र को अपनी रंगत में रंग दिया। पांच बार के विधायक अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के टिकट पर नामांकन दाखिल किया।
उनका काफिला और रोड शो किसी भौकाली जुलूस से कम नहीं था। इतना ही नहीं उनका नामांकन काफिला सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खिंच लिया। नामांकन से पहले अनंत सिंह ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की और फिर थार गाड़ी से नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुए।

रोड शो और समर्थकों की भीड़
अनंत सिंह सफेद रंग की थार गाड़ी से नामांकन करने पहुंचे। उनके समर्थकों की संख्या इतनी अधिक थी कि करीब एक हजार से ज्यादा गाड़ियों का काफिला रोड शो का हिस्सा बना। इससे पहले अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के लिए 25 हजार लोगों का भव्य भोज कराया। बताया जा रहा है कि इस मौके पर लगभग एक लाख रसगुल्ले (गुलाब जामुन) बनाए गए थे।
भोज का आयोजन दो विशाल पंडाल में किया गया, जहाँ एक बार में तीन हजार लोग बैठकर खाना खा सकते थे। सुबह आठ बजे से ही पंगत शुरू हो गई थी और समर्थकों का आवागमन लगातार जारी रहा। खाने के मेन्यू में काला रसगुल्ला, आलू-गोभी की सब्जी, मिक्स वेज, पूरी समेत कई व्यंजन शामिल थे। पिछले दो दिनों से रसोई में दिन-रात खाना तैयार किया जा रहा था, ताकि समर्थकों को बेहतर सुविधा मिल सके।
राजनीतिक सफर: पांच बार के विधायक
अनंत सिंह का राजनीतिक करियर बेहद दिलचस्प रहा है। उन्होंने मोकामा विधानसभा सीट से 1990, 2000, 2005, 2010 और 2015 में जीत दर्ज की है। 2005 और 2010 में उन्होंने जेडीयू के टिकट पर जीत हासिल की, जबकि 2015 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया।
2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने इसी सीट से जीत हासिल की थी। अब 2025 में अनंत सिंह एक बार फिर मैदान में हैं और जेडीयू के उम्मीदवार के रूप में ताल ठोक रहे हैं।
अनंत सिंह का भौकाली अंदाज
नामांकन के दौरान अनंत सिंह ने अपने पुराने अंदाज में समर्थकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने। रोड शो और भीड़ ने पूरे मोकामा विधानसभा क्षेत्र में माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। अनंत सिंह अपने क्षेत्र में मजबुत पकड़ रखते हैं और किस तरह से चुनावी रणनीति के साथ समर्थकों को जोड़े रखते हैं।
इस बार का चुनाव मोकामा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अनंत सिंह की वापसी और जेडीयू की सक्रियता क्षेत्र में चुनावी मुकाबले को और रोचक बना रही है। मोकामा के मतदाता इस बार भी अपने पसंदीदा नेता के फैसले और रोड शो की झलकियों को देखकर मतदान करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications