तो क्या टूट जाएगा RJD-कांग्रेस का गठबंधन? उपचुनाव में दोनों दलों के बीच दिखी सियासी खीचंतान
तो क्या टूट जाएगा RJD-कांग्रेस का गठबंधन? उपचुनाव में दोनों दलों के बीच दिखी सियासी खीचंतान
पटना, 05 अक्टूबर: बिहार में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल अब एक साथ नहीं बल्कि एक-दूसरे के खिलाफ नजर आ रहे हैं। आरजेडी ने अपने सहयोगी दल कांग्रेस को खुली चुनौती देते हुए दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि आरजेडी ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया है। इसको देखते हुए अब कांग्रेस भी दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। अजीत शर्मा ने कहा, कांग्रेस में इस बात पर सहमति बन गई है कि पार्टी अब अकेले उपचुनाव में उतरेगी।
Recommended Video

कांग्रेस नेता ने कहा, कुशेश्वरस्थान सीट से पार्टी के उम्मीदवार अशोक कुमार का नाम लगभग तय है। वहीं तारापुर विधानसभा सीट पर किसको खड़ा करना है, इसको लेकर अभी विचार किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा, पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में कुशेश्वरस्थान कांग्रेस के पास और तारापुर विधानसभा सीट आरजेडी के पास थी। तारापुर सीट से आरजेडी के उम्मीदवार 7225 वोटों से हार गए थे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी 7222 वोटों से हारे थे। लेकिन फिर भी आरजेडी ने दो दलों के गठबंधन के धर्म पालन नहीं किया है। इसलिए कांग्रेस अब दोनों सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारने का फैसला किया है।
कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने यह भी कहा है कि आरजेडी ने कांग्रेस को कमजोर समझने की गलती की है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए गए थे। इस मामले पर अजीत शर्मा ने कहा, कांग्रेस के स्ट्राइक रेट के सामने आरजेडी छोटा साबित होगा। कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने आरजेडी को कांग्रेस का इतिहास देखने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications