बिहार: जेडीयू छात्र नेता राकेश कुमार की हत्या, 4 दिन बाद अलीपुर में मिला शव
पटना। बिहार के जेडीयू छात्रनेता राकेश कुमार का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। पिछले 4 दिनों से लापता जेडीयू के छात्र नेता राकेश कुमार का शव हरनौत थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में मिला। जेडीयू के छात्र संगठन के महा-सचिव राकेश कुमार की लाश अलीपुर गांव के एक खेत से मिली, जहां हत्या कर शव को दफना दिया गया था।

4 दिन से राकेश का कुछ प ता नहीं चल रहा था। 29 मई को वो अपने घर घर से बैंक पैसा निकालने गए थे, जिसके बाद वो घर लौटे थे। लौटने के बाद मनीष दिवाकर नाम का शख्स अपने दो साथियों के साथ आया था और उसके साथ ही राकेश घर से निकले थे। आखिरी बार राकेश को डिहरा गावं में देखा गया। जिसके बाद राकेश का कुछ पता नहीं चल सका। राकेश के घर वालों ने उनके 3 दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी और उनपर राकेश की अपहरण का मामला दर्ज करवाया था।
4 दिन बाद राकेश का शव का शव अलीपुर इलाके से मिला। उनकी हत्या के बाद उनकी लाश को खेत मे दफना दिया गया था। घरवालों ने राकेश के तीन दोस्तों पर आरोप लगाया है कि उन्हीं तीनों ने राकेश की हत्या कर उसकी लाश को दफनाया है। वहीं छात्र नेता की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications