बिहार: आर्ट टॉपर गणेश के जेल जाने के बाद अब साइंस की टॉपर खुशबू पर उठे सवाल
आर्टस में टॉप करने वाले गणेश ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद अब यह मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। इस बार सवालों के घेरे में आईं है साइंस विषय में टॉप करने वाली खुशबू कुमारी।
पटना। सरकार और प्रशासन के साथ शिक्षा विभाग के लाख प्रयासों के बाद भी बिहार बोर्ड के परिणामों में दूसरी बार धांधली सामने आई है। आर्टस में टॉप करने वाले गणेश ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद अब यह मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। इस बार सवालों के घेरे में आईं है साइंस विषय में टॉप करने वाली खुशबू कुमारी, क्योंकि साइंस टॉपर खुशबू के आगे पीछे बैठे स्टूडेंट के नंबर भी किसी टॉपर से कम नहीं है।

ऐसे सवालों के घेरे में आई खुशबू
परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद सोशल मीडिया के जरिए एक मैसेज वायरल किया गया है। जिस पर गौर करने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। साइंस की टॉपर बनी खुशबू कुमारी के साथ बैठे परीक्षार्थियों की कहीं कोई सेटिंग तो नहीं की गई क्योंकि सभी के मार्क्स काफी मिलते जुलते नजर आ रहे हैं। इन सभी का रोल नं. कोड 82061 है। यही रोल कोड साइंस टॉपर खुशबू कुमारी का है, उनका रोल नंबर 170 400066 है। इस रोल नंबर के चार रोल नंबर आगे और पांच पीछे के रोल नंबर के नंबर काफी मिल रहे हैं।

जानिए क्यों उठाए जा रहा सवाल?
लगातार क्रम से आने आने वाले इन छात्रों के एक जैसे नंबर आने से इन छात्रों पर लोगों का शक गहराता जा रहा है। देखिए इन सभी छात्रों को कितने नंबर आएं हैं।
170100001 अजनिका कुमारी .....404
170100002 अंशु प्रिया ......401
170100003 अर्पणा राज .....403
170100004 हिमाद्री पटेल ...383
170100005 कशिश .....414
170100006 खुशबू कुमारी ...431
170100007 मधु कुमारी ......409
170100008 नूतन कुमारी ....387
170100009 पूजा कुमारी ....394
170100010 प्राची प्रिया ..... 379

यह छात्रों की गलती नहीं, शिक्षकों की गलती है
बिहार बोर्ड का इंटर का रिजल्ट आने के बाद लगातार उठ रहे सवालों पर बिहार इंटरमीडिएट शिक्षक महासंघ के प्रांतीय संयोजक जय नारायण सिंह ने कहा कि सिर्फ एग्जाम में सख्ती से रिजल्ट खराब नहीं हुआ है। आयोग्य शिक्षक ने जल्दबाजी में कॉपी चेक की है इस वजह से कॉपियों में चूक होने की आशंका बढ़ जाती है। पढ़ाई ना होने की बात करें तो ऐसे कई स्कूल हैं जहां शिक्षक ही नहीं है तो स्टूडेंट कैसे पास होंगे।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications