'पीएम अभी भी सो रहे हैं...', मणिपुर हिंसा पर बिहार BJP प्रवक्ता विनोद शर्मा ने दिया पार्टी से इस्तीफा
Manipur Issue: मणिपुर मे ंजारी हिंसा के बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। मणिपुर मामले को लेकर बिहार बीजेपी के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विनोद शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे मणिपुर में जारी हिंसा को कारण बताया है।
विनोद शर्मा ने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने भारी मन से भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। क्योंकि मणिपुर की स्थिति ने भारत को बदनाम किया है।

न्यूज एजेंसी को दिए गए बयान में विनोद शर्मा ने कहा कि भारी मन से मैंने जेपी नड्डा और पीएम मोदी को लिखा कि मणिपुर के वीडियो जैसी घटना कहीं और नहीं हुई है।
Recommended Video
उन्होंने कहा, "मैंने भारी मन से भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। मणिपुर की स्थिति ने भारत को बदनाम किया है। फिर भी पीएम सो रहे हैं, सो रहे हैं।''
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का भयावह वीडियो सामने आने के बाद से बीजेपी की राज्य सरकार और केंद्र निशाने पर है। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष जातीय संघर्षग्रस्त मणिपुर की स्थिति पर संसद में प्रधान मंत्री से बयान देने और उसके बाद इस पर पूर्ण चर्चा की मांग कर रहा है।
बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद विनोद शर्मा ने कहा कि इंसानियत के तौर पर मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सका और मामला उठाया। इस इस्तीफे के बाद जेडीयू ने चुटकी ली और कहा कि अब तो बीजेपी के नेता भी अपनी सरकार से लज्जित महसूस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications