जज के सामने नाबालिग बच्चे ने दी ऐसी दलील कि हर कोई हो गया भावुक, कहा- पिता की दवा के लिए 200 रुपये चाहिए

बिहारशरीफ। बिहार के बिहारशरीफ इलाके में दिल दहला देने वाला मामा प्रकाश में आया है, जहां पुलिस ने एक किशोर को शराब की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जब उसे कोर्ट में पेश किया गया तो उसकी दलील सुन जज के साथ-साथ कोर्ट रूम में मौजूद लोग भावुक हो गए। इसके बाद किशोर को वहीं जमानत दे दी गई। दरअसल, अपनी सुनवाई के दौरान किशोर ने बताया कि उसके पिता की तबीयत खराब है और मां भी लॉकडाउन के चलते काम पर नहीं जा पा रही है। ऐसे में पिता की दवा के लिए 200 रुपये की जरूरत थी।

किशोर की दलील सुन जज का दिल पसीजा

किशोर की दलील सुन जज का दिल पसीजा

किशोर की दलील सुन जज ने उसे तुरंत जमानत दे दिया। साथ ही उन्होंने पुलिस को आदेश दिया कि वे उसके परिवार को राशन-पानी की सुविधा मुहैया कराएं। साथ ही किशोर से अपराध करवाने वाले पर भी मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने खुद किशोर के घर पहुंचकर उसकी मां को राशन व दूसरे सामान उपलब्ध करवाए और विश्वास दिलाया कि आगे भी किसी प्रकार की जरूरत होने पर वे उनकी मदद के लिए मौजूद रहेंगे।

पेड़ से गिरकर घायल हो गए थे पिता

पेड़ से गिरकर घायल हो गए थे पिता

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने रविवार को दीपनगर थाना क्षेत्र से एक किशोर को पांच लीटर चोरी की शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे किशोर न्याय परिषद में पेश किया। जहां पर सुनवाई के दौरान उसने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उसके पिता ताड़ के पेड़ से गिर कर घायल हो गए थे। इस दौरान कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लग गया और मां भी काम पर नहीं जा सकी।

किशोर ने बताया कि क्यों की शराब की तस्करी

किशोर ने बताया कि क्यों की शराब की तस्करी

ऐसे में पिता की दवा लाने के रुपये भी घर में नहीं बचे। जिसके बाद उसने ये काम करने का सोचा। जज के सामने सभी बातें कबूलते हुए उसने ये बात बताई। उसने बताया कि घर में खाने को भी कुछ नहीं था, साथ ही पिता की हालत बिना दवाई के दिनों दिन और खराब होती जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+