शर्मनाकः मात्र 80 रुपये के लिए बहू ने सास-ससुर पर फेंक दिया खौलता पानी फिर लात-घूंसों से पीटा

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चंद रुपयों को लेकर बहू ने अपने सास-ससुर के साथ हैवानियत की। आरोपित बहू को सास-ससुर पर इतना गुस्सा आ गया कि उसने उनके ऊपर खौलता हुआ पानी फेंक दिया फिर लात-घूंसों से भी मारा। बुजुर्गों की चीख-पुकार सुन पड़ोस के लोग बचाने आए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

बहू ने सामान लाने के लिए दिए थे पैसे

बहू ने सामान लाने के लिए दिए थे पैसे

यह पूरा मामला बेगूसराय जिले के छौड़ाही ओपी क्षेत्र के सिम्हा गांव की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के सिहमा गांव के रहने वाले बुजुर्ग सास-ससुर रेखा देवी और गोपाल शर्मा के बेटे विदेश में रहते हैं। बुधवार को उनकी बहू प्रमिला देवी ने उन्हें एक हजार रुपये देकर पोते के लिए किताब-कॉपी और कई सामान लाने को कहा।

फेंका खौलता हुआ गर्म पानी और लात-घूंसों से मारा

फेंका खौलता हुआ गर्म पानी और लात-घूंसों से मारा

वे दोनों बाजार से सारा सामान लेकर जब घर पहुंचे तो बहू नहीं थी। वृद्ध दंपति ने सामान और बचे 80 रुपये अपने पोते को दे दिया। घर लौटने पर बहू ने हिसाब लेने के बाद बचे हुए 80 रुपये मांगे तो सास ने पोते को देने की बात बताई। इसके बाद बहू ने गाली-गलौज और उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। साथ ही मना करने पर उसने चूल्हे पर चावल पकाने के लिए रखे खौलते पानी को उनपर फेंक दिया।

पड़ोसियों ने दोनों की बचाई जान

पड़ोसियों ने दोनों की बचाई जान

खौलता हुआ पानी सास रेखा देवी पर जा गिरा। इस दौरान पत्नी को बचाने के लिए आए गोपाल शर्मा भी झुलस गए। इसके बाद बहू ने लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। दोनों की चीख-पुकार सुन पड़ोसी उन्हें बचाने आए और अस्पताल ले जाने को कहा तो बहू ने उन्हें भगा दिया। हालांकि ग्रामीण फिर भी जुटे रहे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि घायल रेखा देवी की स्थिति गंभीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+