बिहार के बेगूसराय में फंदे से लटकता हुआ मिला CPM नेता का शव, पुलिस कर रही है जांच

बेगूसराय। बुधवार को सीपीएम नेता राजीव कुमार की संदेहास्पद स्थिति में घर से पुलिस ने शव बरामद किया है। इस शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव की है। मृतक की पहचान मानोपुर निवासी नारायण चौधरी के पुत्र 45 वर्षीय राजीव चौधरी के रूप में की गई है।

bihar begusarai cpm leader rajeev kumar dead body found in his room

बताया जाता है कि मृतक राजीव कुमार भगवानपुर सीपीएम के पूर्व अंचल मंत्री सह जिला कमेटी सदस्य भी थे। अपने क्षेत्र में सक्रिय नेता का भूमिका निभाते थे। आज जब लोगों ने घर खोला तो तो गले में फंदा लगा हुआ लटका हुआ शव मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि संदेहास्पद स्थिति लग रही है। आत्महत्या है या हत्या जांच के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सीपीआई नेता ने खुद अपने गले में फंदा लगाया है या किसी और ने उनके गले में फंदा लगाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि साजिश के तहत इनकी हत्या की गई है। सीपीआई के पूर्व विधायक अवधेश राय ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। बताया जाता है कि मृतक राजीव कुमार सीपीआई के सक्रिय नेता थे। बुधवार की सुबह गेट बंद देखकर जब लोगों ने घर खोला तो राजीव का शव फंदे से झूलता हुआ मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है, जांच की जा रही है, जिसके बाद ही आत्महत्या है या हत्या जांच के बाद ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+