बिहारः कमरों में इस हाल में मिले लड़के-लड़कियां की पुलिस को बंद करनी पड़ी आंखें
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में चल रहे अनैतिक काम का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच लड़कियों सहित एक लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया है। शहर के जीटी रोड ओवरब्रिज के पास स्थित होटल में पुलिस ने छापा मारा तो उनकी भी आंखें शर्म से झुक गईं। पकड़ी गई लड़कियों में एक 12वीं की छात्रा शामिल है। जो इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के बाद युवक संग होटल पहुंची थी।

फरार हो गए दो युवक
छापेमारी की जानकारी होते ही युवतियों संग मौजूद दो युवक मौके से फरार हो गए । वहीं होटल संचालक भी मौके से भाग गया। एडीपीओ ने बताया कि होटल में युवतियां कहां से और कैसे पहुंची इस बात की जांच चल रही है। पकड़ा गया युवक औरंगाबाद के ही बारूण थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस के होटल पहुंचने पर हड़कंप मच गया।

परीक्षा देने के बाद छात्रा युवक के साथ पहुंची थी होटल
जांच के दौरान होटल के तीन बंद कमरों में तीन जोड़े आपत्तिजनक अवस्थान में मिले, जिनमें से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो युवक भागने में सफल रहे। पुलिस ने होटल से पांच युवतियों को भी पकड़ा। पकड़ी गई युवतियों में एक छात्रा भी है, जो औरंगाबाद में 12वीं की परीक्षा देने आई थी। परीक्षा देने के बाद वह युवक के साथ होटल में गई थी।

परिजनों को बुलाया गया
पुलिस के मुताबिक सभी लड़कियों को उनके घर भेजा जा रहा है। इसके लिए उनके परिजनों को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के जीटी रोड के पास एक होटल में कुछ युवकों व युवतियों के एकत्रित होने की सूचना मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications