बिहार चुनाव: PM नरेंद्र मोदी आज फिर आ रहे हैं बिहार, चार जनसभाओं को करेंगे संबोधित

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Elections 2020) के मद्देनजर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को एक बार फिर बिहार के दौरे पर है। पीएम मोदी यहां चार रैलियों को संबोधित करेंगे। दरअसल, बिहार में दूसरे चरण के चुनाव की वोटिंग तीन नंबर को होनी है। तो वहीं, चुनाव प्रचार थमने से पहले पीएम की आज की रैलियां काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। पीएम रविवार को जिन जगहों पर चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे उनमें छपरा और समस्तीपुर के अलावा पूर्वी चंपारण और बगहा भी शामिल है। बता दें कि समस्तीपुर और बगहा की चुनावी जनसभा में जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी मौजूद रहेंगे।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: आज PM Modi करेंगे ताबड़तोड़ चार रैली, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम | वनइंडिया हिंदी
    bihar assembly elections 2020: PM Narendra Modi will address four public meetings in Bihar

    पीएम मोदी छपरा से करेंगे रैली का आगाज
    जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी रविवार (01 नवंबर) को मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद के राजनीतिक गढ़ छपरा से अपने संबोधन की शुरुआत करेंगे। छपरा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी समस्तीपुर में 11.30 बजे और मोतिहारी में 1 बजे से चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम की अंतिम चुनावी रैली बगहा में दोपहर 3 बजे से होगी। इसके बाद वो यूपी के गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

    दो जनसभाओं को नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
    इस दौरान पीएम दूसरे और तीसरे चरण के प्रत्याशियों के लिए भी जनता से वोट मांगेंगे और एनडीए को जीत दिलाने की अपील करेंगे। पीएम के इस कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की भी सहभागिता दिखेगी। सीएम नीतीश कुमार, पीएम के साथ दो जगहों पर समस्तीपुर और बगहा में मंच साझा करेंगे। पीएम की रैली को देखते हुए सभी जगहों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। पिछले तीन सप्ताह के दौरान प्रधानमंत्री का यह तीसरा बिहार दौरा है।

    पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था होगी चाकचौबंद
    पीएम मोदी की रैली के मद्देनजर SPG, जिला पुलिस समेत सिक्योरिटी एजेंसी और सुरक्षा की पूरी तैयारी कर रखी है। आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पहले से ही की गई है। बिहार पुलिस के डीएसपी, इंस्पेक्टर के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता आदि की भी तैनाती की गई है।

    बिहार में चल रही है चुनावी प्रक्रिया
    बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए तीन चरणों में वोट डाले जाने हैं। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान हुआ था। दूसरी चरण की सीटों के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होनी है। तीसरे और अंतिम चरण के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव नतीजों का ऐलान 10 नवंबर को होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+