Bihar Election 2025: AAP ने चुनावी तारीख से पहले जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने पहले 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट उस समय आई है, जब राज्य में चुनावी माहौल तेज हो गया है और कुछ ही देर में चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है।
AAP ने इस सूची में बेगूसराय, पटना, बक्सर सहित कई महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों को शामिल किया है। पार्टी ने जिन उम्मीदवारों के नाम जारि किए हैं उससे आम आदमी पार्टी का चुनावी माहौल भी साफ-साफ नजर आ रहा है।

कौन से उम्मीदवार कहां से लड़ेंगे चुनाव?
AAP की पहली लिस्ट में पटना जिले की दो विधानसभा सीटें शामिल हैं। फुलवारी से अरुण कुमार रजक और बांकीपुर से डॉ. पंकज कुमार को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा, बेगूसराय से डॉ. मीरा सिंह और दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से योगी चौपाल को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।
सारण जिले की तरैया सीट से अमित कुमार सिंह, पूर्णिया के कस्बा विधानसभा से भानु भारतीय, मधुबनी के बेनीपट्टी से सुभदा यादव, किशनगंज विधानसभा से अशरफ आलम, सीतामढ़ी के परिहार से अखिलेश नारायण ठाकुर, मोतिहारी के गोविंदगंज से अशोक कुमार सिंह, और बक्सर से पूर्व कप्तान धर्मराज सिंह को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
AAP के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि पार्टी से टिकट लेने के लिए करीब 600 लोगों ने अपना बायोडाटा जमा किया। स्क्रीनिंग कमेटी सभी उम्मीदवारों की जांच कर रही है, जबकि पार्टी के बिहार प्रभारी अभिनव राय प्रत्याशियों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र में अच्छे काम कर रहे हैं, उन्हें पहले मौका दिया गया है।
पहली लिस्ट से AAP ने बताया चुनावी मुड
राकेश कुमार यादव ने कहा कि ये 11 प्रत्याशी पहले से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और उनका योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही दूसरी और तीसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी। AAP का यह लक्ष्य है कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाए और पार्टी का दिल्ली मॉडल बिहार में भी लागू किया जाए।
AAP ने अपनी लिस्ट के साथ यह संकेत भी दिया है कि पार्टी स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दे रही है, और उम्मीदवारों का चयन उसी आधार पर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications