RJD ने एनडीए को बताया हेट स्टोरी-4, लिखा- चुनाव बाद पति भी भागने के चक्कर में है और पत्नी भी
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर सोशल मीडिया के माध्यम से तंज कस रहे हैं। इसी कड़ी में राजद ने एनडीए पर चुटकी लेते हुए एक ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है कि एनडीए लव ट्रांयगल नहीं हेट स्टोरी-4 है। पति, पत्नी, पति की वो और पत्नी का वो वाली बेवफाई की कहानी है। चुनाव बाद पति भी भागने के चक्कर में हैं और पत्नी भी। ऐसे घालमेल के घनचक्कर में ना पड़ें।

Recommended Video
वहीं यूपी के हाथरस में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पुलिस की बदसलूकी को केंद्र में रख भी ट्वीट किये गए। यह लिखा गया कि यह भाजपाई लोकतंत्र है। जिसमें लोक पाताल लोक में चला गया है और तंत्र दमन और निरंकुशता का पर्याय बन चुका है।
इसके अलावा एनडीए के बिहार पंद्रह साल पर भी टिप्पणी है। लिखा है- जो कुछ कर सकते हैं वो कर के दिखाते हैं। जो कुछ नहीं कर सकते वो नकारात्मकता फैलाते हैं। एनडीए के 15 साल ने सिद्ध कर दिया कि उनके वश का झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं। वो मूर्ख कुंए के नकारात्मक मेढ़क हैं जो कहते हैं कि दस लाख नौकरियां देना संभव नहीं। यहां तो पूरा खाका तैयार है।
बता दें कि चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बार का चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। जबकि मतों की गणना 10 नवंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications