बिहार ​विधानसभा चुनाव 2020: आज हो रही दूसरे चरण की वोटिंग, EVM में गड़बड़ी की अफवाह फैलाने पर 3 गिरफ्तार

भागलपुर। बिहार ​विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। इस दूसरे चरण में 71 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक, भागलपुर क्षेत्र से ही 15 लाख 21 हजार 39 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का फॉलो करते हुए वोट डालने के लिए कहा जा रहा है। इस चरण में भागलपुर जिले की 5 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। यहां बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती, भागलपुर और नाथनगर विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

Bihar Assembly Election 2020: 2nd Phase Voting Today, 3 caught For Rumors Of EVM Disturbances

Recommended Video

    Bihar Election 2020: बुजुर्गों ने ऐसे डाला Vote | MP Bypolls | Haryana ByPolls | वनइंडिया हिंदी

    खबर मिली है कि, ईवीएम में गड़बड़ी की अफवाह फैलाने पर 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि यहां भोरे विधान सभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-343 A का EVM खराब हो गया। जिसके चलते मतदान कार्य बाधित हुआ। उधर, बरौली विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या-40 पर ईवीएम खराब होने की जानकारी मिली है। कंट्रोल रूम में शिकायत करने के बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि, जिले की पांच विधानसभा सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस दूसरे चरण में जिले की बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती, भागलपुर और नाथनगर विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

    Bihar Assembly Election 2020: 2nd Phase Voting Today, 3 caught For Rumors Of EVM Disturbances

    सीएम पहुंचे वोट डालने
    कुछ देर पहले बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपने विधानसभा क्षेत्र में वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री बिना मीडिया से बात किए वापस लौट गए। इससे एक दिन पहले उन्होंने सुपौल के त्रिवेणीगंज, पिपरा और राघोपुर और मधेपुरा के आलमनगर व उदाकिशुनगंज में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में सभाएं की थीं। जहां उन्होंने कहा था कि, उन्होंने कहा कि हमने सब क्षेत्र और समाज के सभी लोगों का विकास किया। कोई ऐसा नहीं कह सकता है कि मेरे समाज के लोगों का ख्याल नहीं रखा गया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें आगे काम करने का मौका मिला तो वह हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने, नई टेक्नोलॉजी को गांव-गांव तक पहुंचाने, युवक-युवतियों को इसका प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+