अचानक एक ही गांव के 300 लोगों के अकाउंट में आए 99999 रुपए
मैसेज मिलते ही सभी एक दूसरे से ये बात बताने लगे। तब सभी को ये पता चला कि हो ना हो केंद्र सरकार की कोई योजना के अंतर्गत ये पैसा आया है।
पटना। अचानक एक ही गांव के लगभग 300 लोगों के खाते में 99999 रुपए क्रेडिट हुए। जैसे ही लोगों के मोबाइल पर ये मैसेज मिला सभी खुशी से झूम उठे और पैसा निकालने बैंक दौड़े लेकिन उनकी खुशी उस वक्त गम में बदल गई जब उन्हें पता चला की ये पैसा बाहर नहीं निकाला जा सकता है। मामला बिहार के छपरा जिले का है, जहां के SBI ग्राहकों को इस तरह का मोबाइल पर मैसेज मिला। हालांकि पैसा कहां से आया इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

300 लोगों को क्रेडिट हुए 99,999 रुपए
जानकारी के मुताबिक बिहार के छपरा SBI ब्रांच में जिले के चमरहिया कोहड़ा, पिलुई, नसीरा, इनायतपुर, करही, विशुनपुरा गांव के 300 ग्राहकों के मोबाइल पर अचानक 99999 रुपए का मैसेज आया। मैसेज मिलते ही सभी एक दूसरे से ये बात बताने लगे। तब सभी को ये पता चला कि हो ना हो केंद्र सरकार की कोई योजना के अंतर्गत ये पैसा आया है और सभी खुशी के मारे बैंक की तरफ दौड़े लेकिन बैंक पहुंचने के बाद बैंक स्टाफ ने कहा कि आप के खाते को होल्ड कर दिया गया है।

बैंक पहुंचकर भी हाथ खाली
क्योंकि मैसेज आने के बाद जब इस बात की जानकारी बैंक को हुई तो उन्होंने पूरा डिटेल निकाला, जिसमें पैसा भेजने वाले का कोई अता-पता नहीं चल रहा था। इसलिए उसे होल्ड कर दिया गया। वहीं पैसा नहीं निकलने के कारण कुछ लोग मायूस हो गए और उन लोगों ने कहा कि ये पैसा केंद्र सरकार के द्वारा भेजा गया है लेकिन किस वजह से भेजा गया है इसके बारे में पता नहीं है। अधिकांश का पैसा स्कूली छात्र-छात्रा के अकाउंट में क्रेडिट किया गया है।

अपने पैसे भी अब निकालने नहीं सकते
वहीं जब इस मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि 300 से अधिक ग्राहकों के अकाउंट में अचानक पैसा क्रेडिट होने का मामला नेटवर्क प्रॉब्लम से जुड़ा हो सकता है। जिस खाता की शिकायत हैं उस खाताधारक से केवाईसी, आधार कार्ड और पैन कार्ड की मांग की गई है। केवाईसी के बाद पैसे की निकासी संभव होगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications