बिहारः भोजपुरी फिल्म प्रोड्यूसर प्रदीप सिंह कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
पटना। बिहार में इन दिनों भोजपुरी कलाकार भी कोरोना के चपेट में आ रहे हैं। एक तरफ जहां कोरोना के चलते काफी कम उम्र में भोजपुरी गीतकार श्याम देहाती का कोरोना के चलते निधन हो गया। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और आम्रपाली दुबे भी कोरोना के चपेट में आ गईं। वहीं निरहुआ के बाद मनोज तिवारी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अब खबर सामने आई है कि भोजपुरी फिल्म निर्माता प्रदीप सिंह भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं और बेहद गंभीर हालत में हैं।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदीप की ऑक्सीजन मास्क में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रदीप सिंह अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। प्रदीप की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो अस्पताल में एडमिट नजर आ रहे हैं। फोटो में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है कि प्रदीप को ऑक्सीजन मास्क पहनाया गया है।
प्रदीप सिंह के कोरोना पॉजिटिव की खबर सामने आने के बाद से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में सनसनी फ़ैल गई है। सभी लोग उनके जल्द ठीक हो जाने की दुआएं कर रहे हैं। वहीं कई भोजपुरी स्टार्स ने उनकी हालत पर चिंता जताई है। बता दें कि बतौर प्रोड्यूसर प्रदीप सिंह ने बीते 37 साल से एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्में बनाई हैं। उनकी बनाई फिल्में लोगों के दिलों पर राज करती हैं। प्रदीप सिंह के करियर की शुरुआत 1986 में हुई थी ।
बता दें कि पिछले 24 घंटे यानी कि बीते हुए गुरुवार को 11 हजार 489 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 59 लोगों की जान चली गई। बीते गुरुवार को 101063 लोगों की जांच की गई थी, जबकि बुधवार को 105980 लोगों की जांच की गई थी और बुधवार को 24 घंटे में 12222 नए मामले आए थे। नए कोरोना संक्रमितों के मिलने पर अब बिहार में एक्टिव मामलों की संख्या 69,868 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications