'लापता' की खबरों के बीच अक्षरा सिंह का कुछ यूं आया रिएक्शन, बोलीं-'पूरी दुनिया में घूमकर कर रही हूं शो, फिर..'

'लापता' की खबरों के बीच Akshara Singh का कुछ यूं आया रिएक्शन, बोलीं- 'पूरी दुनिया में घूमकर कर रही हूं शो, फिर...'

Akshara Singh News: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। तो वहीं, अब अक्षरा सिंह से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आईं, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दरअसल, पटना पुलिस ने हाल ही में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के कंकड़बाग स्थित घर पर एक नोटिस चस्पा किया है, जिसमें उनका 'फरार' बताया गया है। खुद के फरार होने की जानकारी मिलने के बाद अक्षरा सिंह का रिएक्शन भी सामने आया है।

Recommended Video

    Actress Akshara Singh के घर पर लगे पोस्टर, फरार वाली खबरों पर दिया रिएक्शन | वनइंडिया हिंदी | *News
    Akshara Singh का कुछ यूं आया रिएक्शन

    Akshara Singh का कुछ यूं आया रिएक्शन

    भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने की मानें तो उन्हें खुद के फरार होने की जानकारी मीडिया में प्रकाशित समाचारों के माध्यम से मिली है। आजतक की खबर के मुताबिक, खुद के फरार होने के सवाल का जवाब देते हुए अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने मैं पूरी दुनिया में घूमकर शो कर रही हूं, तो मैं 'फरार' कैसे हो गई। दूसरी बात दुनियावालों को मैं इस केस में कब तक सफाई देती रहूंगी। मुझे काम करना है। करियर में आगे बढ़ना है।

    Akshara Singh के वकील ने कही ये बात

    Akshara Singh के वकील ने कही ये बात

    तो वहीं, दूसरी तरफ अक्षरा सिंह के वकील अमरेंद्र कुमार की मानें तो उन्हें अक्षरा सिंह के घर के बाहर फरारी का पोस्टर चिपकाए जाने की जानकारी मिली है, जिसके बारे में पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अक्षरा सिंह का भारत के संविधान पूरी आस्था है और इस केस के संदर्भ में एंटी सिपेटरी बेल के लिए आवेदन दाखिल किया हुआ है। उनके इस आवेदन पर आगामी 17 नवंबर को सुनवाई होनी है।

    जानिए क्या है पूरा मामला?

    जानिए क्या है पूरा मामला?

    अक्षरा सिंह के घर के बाहर जिस मामले में फरार होने का नोटिस चस्पा हुआ है वो मामला साल 2021 का है। दरअसल, बाहुबली मुन्ना शुक्ला ने एक पार्टी का आयोजन किया था। यह पार्टी रात भर चली थी और इस पार्टी में अक्षरा सिंह ने भी हिस्सा लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुन्ना शुक्ला की पार्टी में कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थी और फायरिंग भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मुन्ना शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इस एफआईआर में अक्षरा सिंह का नाम भी शामिल था और वो कानूनी पचड़े में फंस गई थीं।

    FIR में नाम आने के बाद ले फरार चल रही है अक्षरा सिंह

    FIR में नाम आने के बाद ले फरार चल रही है अक्षरा सिंह

    अक्षरा सिंह का नाम पुलिस एफआईआर में आने के बाद से ही वो फरार चल रही थीं। खबर के मुताबिक, दो महीने पहले पटना पुलिस ने कोर्ट में गैर जमानती वारंट जारी करवाया था, जिसके बाद अब फरारी का नोटिस निकाला गया है। नोटिस जारी होने के बाद लालगंज थाने की पुलिस ने अक्षरा सिंह के पटना स्थित घर पर फरारी का पोस्टर चिपका दिए हैं। फरारी के इन पोस्टरों में अक्षरा सिंह के फरार होने का जिक्र है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+