पटना: इवेंट में शामिल होने आईं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, ग्रेजुएट चाय वाली से भी की मुलाकात

पटना, 21 मई: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह शनिवार को एक इवेंट अटेंड करने के लिए पटना आईं। जहां उन्होंने एसपी वर्मा रोड में मोस्ट एडवांस स्पा नेचुरल्स का उद्घाटन किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि अब बिहार की महिलाएं हो या पुरुष इन दिनों अपने सुंदर लुक को लेकर काफी सजग नजर आते हैं। इसे कार्यक्रम के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस पटना की मशहूर ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता से मिलने बोरिंग कैनाल रोड पहुंची।

Bhojpuri star Akshara Singh

वहीं इवेंट के बाद मीडिया से बात करते हुए भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने कहा इनदिनों बिहार के लोग भी अपने लुक्स को लेकर काफी सीरियस नजर आते हैं। ऐसे में अब खूबसूरत बनने की उनकी ललक को अंजाम देगा, भारत का नंबर वन हेयर और ब्यूटी सैलून नेचुरल्स। इवेंट के बाद अक्षरा ग्रेजुएट चाय वाली के स्टॉल बोरिंग चौराहा पहुची और आत्मनिर्भर बन चुकी लड़की का हौसला भी बढ़ाया। इस दौरान देखते ही देखते वहां लोगों की भाड़ी भीड़ लग गई और अक्षरा के साथ एक सेल्फी और उनकी एक झलक पाने के लिए पटना के लोग दीवाने नजर आए।

स्पा सेंटर के उद्घाटन के मौके पर अक्षरा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फैशन ब्यूटी सेक्टर में भविष्य की बहुत संभावनाएं है। युवा वर्ग रोजगार के तौर पर आज अच्छी कमाई कमा रहे हैं। खासकर महिलाओं के लिए यह क्षेत्र काफी मददगार है। एक सर्वे के मुताबिक भारत में फैशन ब्यूटी का मार्केट 20 प्रतिशत हर साल बढ़ रहा है। आंकड़े बताते हैं कि ब्यूटीशियन की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है और यहां के हजारों ब्यूटीशियन विदेशों में अपनी सर्विस दे रहे हैं। यही नहीं, भारत के प्रशिक्षित ब्यूटीशियन्स की मांग भी दुनिया भर में बहुत है।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि फैशन और ब्यूटी के क्षेत्र के लिए बिहार के लोगों मे भी जागरूकता आई है ये हमारे समाज के तरक्की का एक उदाहरण है। तमाम जरूरतों को देखते हुए पटना में इस बेहतरीन सैलून की शुरुआत की गई है। अब पटना में भी महानगर के तर्ज पर मोस्ट एडवांस व एक्सपर्ट के मौजूदगी में लोग हेयर- स्किन ट्रीटमेन्ट,थेरेपी का फायदा उठा पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+