हेरोइन के साथ गिरफ्तार महिला पर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी होने का शक

छापेमारी में मिली कुछ तस्वीरों से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार सुजाता भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी तो नहीं।

पटना। बिहार के भोजपुर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने और घर में मादक पदार्थ छुपाकर रखने के आरोप में एक बाप-बेटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के हाथों कुछ ऐसी तस्वीर लगी है जिससे ये साबित हो रहा है कि गिरफ्तार महिला भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह की करीबी है। वहीं महिला ने बताया कि वो भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी है। फिलहाल पुलिस सभी मामले की जांच-पड़ताल कर गिरफ्तार बाप बेटी से पूछताछ कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला का पवन सिंह से क्या संबंध है। हालांकि जो तस्वीर सामने आई है उसमें हेरोइन की तस्करी करने वाली महिला भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ शादी के जोड़े में नजर आ रही है। फिलहाल इस गिरफ्तारी से चर्चा का बाजार गर्म है।

हेरोइन के साथ गिरफ्तार महिला पर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी होने का शक

जानकारी के मुताबिक बिहार के भोजपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक क्षत्रनील सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मकान से भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है और इस डिलीवरी के लिए एक आदमी जिले का कायम नगर से आ रहा है। फिर क्या था सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान ने एक टीम का निर्माण किया और जाल बिछाते हुए छापेमारी की गई। छापेमारी करने गई पुलिस पहले तो आलीशान मकान को देख चकरा गई। फिर मकान के अंदर जाने के बाद उसकी मुलाकात गोढ़ना रोड के रहने वाले संजय कुमार और उनकी बेटी पूनम और सुजाता से हुई। पुलिस को देखते ही दोनों घबरा गए जिससे शक की सुई और गहरी हो गई। फिर पुलिस ने उन दोनों से सघन पूछताछ शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों बाप-बेटी ने सारी सच्चाई बता दी। फिर पुलिस ने उस जगह से 5 किलो मादक पदार्थ के साथ-साथ हेरोइन, पैरासिटामोल दवा बूस्टर और 500 के करेंसी नोट में 5 लाख 30 हजार रुपए भी बरामद किए।

हेरोइन के साथ गिरफ्तार महिला पर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी होने का शक

बरामद सामान के साथ पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और थाने ले आई है। यहां पूछताछ के दौरान और छापेमारी में मिली कुछ तस्वीरों से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार सुजाता भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी तो नहीं। फिलहाल पुलिस महिला और भोजपुरी स्टार दोनों के बीच के संबंध के बारे में जानकारी हासिल करने में लगी हुई है और पूछताछ कर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हेरोइन के साथ गिरफ्तार महिला पर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी होने का शक

मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान महिला के पिता संजय ने कहा कि उसकी बेटी की शादी पवन सिंह के साथ की गई थी। हालांकि बार-बार वो अपना बयान बदल रहा है। वहीं तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला सुजाता अपने और पवन सिंह के रिश्ते पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है तो मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में उसका कहना है कि मुझे नहीं पता कि हमारे घर में कहां से ये आपत्तिजनक सामान आ गए हैं। मेरा इन सभी से कोई लेना देना नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर इन दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात बता रही है और जल्द ही इसके गैंग में शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+