भोजपुरः कोचिंग से लौट रही छात्रा को अगवा कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप
भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना कोईलवर थाना क्षेत्र का है और आरोपित भी इसी इलाके के बताए जा रहा हैं। गैंगरेप के बाद पीड़िता ने स्थानीय थाना में आरोपितों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने लिखित शिकायत में बताया है कि 13 जुलाई को मंगलवार की शाम को जब वह ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट रही थी।

उसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और उसे अगवा कर सुनसान जगह पर ले गए। पीड़िता ने बताया कि तीनों युवक रुमाल से उसका मुंह बांधकर उसे इलाके के धन्डीहा फील्ड में ले गए। इस दौरान पीड़िता आरोपितों से छोड़ने की गुहार लगाती रही तो उसके साथ मारपीट भी की। धन्डीहा फील्ड पर पीड़िता के साथ गैंगरेप करने के बाद आरोपित उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
जब पीड़िता घर लौटी तो उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता और उसके परिजन नामजद आरोपितों के घर पहुंचे। इस दौरान पीड़िता और उसके परिजनों को ही जान से मारने की धमकी दी गई। फिर पीड़िता और उसके परिजन थाना में शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने पहले उन्हें लौटा दिया।
बाद में काफी भागदौड़ के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ 19 जुलाई सोमवार की शाम को स्थानीय थाना में पहुंची और कोईलवर क्षेत्र के निवासी दो नामजदों और एक अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही मामले की जांच में भी जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications