बिहारः छेड़छाड़ करने पर थाना परिसर में नाबालिग लड़की ने चार मनचलों को पुलिस के सामने चप्पल से पीटा

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के एक थाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की चार मनचलों की चप्पल से पिटाई कर रही है। थाना परिसर में मामले की पंचायती कर आरोपितों को पीड़िता द्वारा सजा दिलवाने का यह अनोखा मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में पंचायत के कहने पर एक नाबालिग लड़की मनचलों को बारी-बारी से चप्पल से पीट रही है।

bhojpur minor girl beaten to four msideed accused

वायरल हो रहा यह वीडियो भोजपुर जिले के धोबहां ओपी परिसर का बताया जा रहा है। जहां पुलिस अफसर की पंचायती के दौरान नाबालिग पीड़िता ने 4 मनचलों की चप्पल से पिटाई की। बताया जा रहा है कि धोबहां OP क्षेत्र के एक गांव में रविवार को 4 मनचलों ने दुकान जा रही एक नाबालिग से छेड़छाड़ की कोशिश की थी।

इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस दौरान जब पीड़िता का परिवार शिकायत लेकर युवकों के घर गए तो गाली-गलौज करने लगे। सोमवार को इस बात को लेकर पीड़िता के परिजन थाने पहुंच गए, जहां आरोपियों को भी बुलाया गया।

थाने में बैठी पंचायत
थाना परिसर में ही पंचायत प्रतिनिधि की मौजूदगी में पंचायती कराई गई। इस दौरान पीड़िता को चारों मनचलों को चप्पल से पिटाई करने को कहा गया। मनचलों की पिटाई का एक युवक द्वारा वीडियो बना लिया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस बाबत OP इंचार्ज का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधि द्वारा थाना परिसर में पंचायती बुला ली गई। उसके बाद चारों को पीड़िता से सजा दिलवाकर छोड़ दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+