बिहारः भागलपुर में जल चढ़ाने गए तीन दोस्तों की नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के जहाज घाट पर सावन के पहले सोमवार के पावन मौके पर गंगा स्नान करने आए तीन युवक नदी में डूब गए। इनमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया। जबकि दो युवकों के शव की खोजबीन जारी है। डूबने वाले युवकों की पहचान साहेबगंज निवासी विजय मंडल के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार, कैलाश चौधरी के छोटे पुत्र 15 वर्षीय मुकेश कुमार और वीरेन्द्र साह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। तीनों नाथ नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

राहुल नाथनगर के पासीटोला का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने सौरभ कुमार और राहुल के शव को बरामद कर लिया है। जबकि मुकेश की तलाश जारी है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तीनों युवक पहली सोमवारी को गंगा स्नान करने और जल भरने के लिए सुल्तानगंज पहुंचे थे। तीनों अपने घर से यह कहकर निकले थे कि स्नान के बाद जल भरकर मनोकामना मंदिर में पूजा करने जाएंगे।
तीनों रविवार की रात को ही सुल्तानगंज पहुंच गए। रात करीब दो बजे के आसपास तीनों गंगा स्नान करने के लिए गंगा में उतरे थे। स्नान करने के क्रम में वे तेज बहाव के कारण बडे़ गड्ढे में चले गए। जब एक साथी डूबने लगा तो उसे बचाने के क्रम में दूसरा और फिर तीसरा भी बचाने के लिए उधर की ओर भागा। इसी में तीनों डूब गए।












Click it and Unblock the Notifications