Bettiah News: गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए पति और ससुर ने करहा को ही बना दिया नांव
Bettiah News: बिहार के विभिन्न जिलों में तेज़ बारिश की वजह से बाढ़ के हालात हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ताज़ा मामला बेतिया का है, जहां गंडक नदी में उफान की वजह से योगापट्टी के प्रखंड के 4 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन की तरफ़ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
ग्रामीणों का शहर से पूरी तरह संपर्क टूट गया है, लेकिन फिर भी ग्रामीण अपने स्तर से कुछ न कुछ जुगाड़ कर ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं। इसी कड़ी में एक मार्मिक तस्वीर सामने आई हैं, जहां गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए कोई साधन नहीं दिखा तो, 'जुगाड़ी नाव' को ही एम्बुलेंस बना दिया।

मरीज़ के पति और ससुर ने दो करहा (खाना बनाने का बड़ा बर्तन) को बास में बांधकर नांव बना दिया। कमर भर से ऊपर पानी में रख कर मरीज़ को अस्पताल ले गए। बुधवार करीब 11 बजे जरपुर गांव का यह पूरा मामला है।
इंद्रजीत चौधरी अपनी पत्नी बबीता देवी को प्रसव कराने हॉस्पिटल ले गए। सत्यदेव चौधरी (मरीज़ के ससुर) ने बताया कि उनकी बहू को प्रसव पीड़ा हो रहा था। बाढ़ आने की वजह से अस्पताल ले जाने का कोइ साधन नहीं मिलता को गुड़ बनाने वाले करहा का ही जुगाड़ से नाव बनाया।
नांव बनाने के इलाज के लिए उसी नांव से करीब 2 किलोमीटर दूर तक जाने के बाद गांव से बाहर आ पाए। उन्होंने बताया कि तेज़ बारिश की वजह से पूरा गांव बाढ़ की चेपट में आ गया, गांव टापू में तब्दील हो चुका है। प्रशासन की तरफ़ से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नांव की व्यवस्था तक नहीं की गई है, जिसकी वजह से ग्रामीणों का काफी परेशानी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications